scorecardresearch
 
Advertisement

लखनऊ कोर्ट के बाहर वकीलों के अवैध चैंबर पर चला बुलडोजर, हटाया गया अतिक्रमण

लखनऊ कोर्ट के बाहर वकीलों के अवैध चैंबर पर चला बुलडोजर, हटाया गया अतिक्रमण

लखनऊ में कचहरी परिसर के बाहर वकीलों द्वारा बनाए गए अवैध चैंबरों पर प्रशासन का कड़ा रुख देखने को मिला है. हाई कोर्ट के सख्त निर्देशों के बाद लखनऊ नगर निगम और स्थानीय पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि कोर्ट परिसर के आसपास 200 से अधिक ऐसे अवैध चैंबरों को चिन्हित किया गया था, जो बिना किसी अनुमति और नियमों को दरकिनार करके बनाए गए थे.

Advertisement
Advertisement