scorecardresearch
 
Advertisement

'SIR पर फैलाया जा रहा भ्रम', वाराणसी से बीजेपी का विपक्ष पर वार

'SIR पर फैलाया जा रहा भ्रम', वाराणसी से बीजेपी का विपक्ष पर वार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से भारतीय जनता पार्टी की एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) के मुद्दे पर विस्तार से जानकारी दी गई. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम और झूठे दावों पर कड़ा रुख अपनाया गया. वार्ता में कहा गया कि देश में सनातन संस्कृति और परंपराओं को लेकर राजनीति की जा रही है. शिव बारात और शिव तांडव के बीच का अंतर न समझने वाले लोग भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं. काशी की पवित्र भूमि से ऐसे भ्रामक प्रचार का निवारण करना बेहद जरूरी है.

Advertisement
Advertisement