राम मंदिर में चढ़ावा चोरी और दान किए गए आभूषणों के रिकॉर्ड में हेर फेर को लेकर अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में मामले की जांच की मांग की है. उन्होंने कहा कि यह राज्य का नहीं राष्ट्र का मामला है और अत्यंत गंभीर है इसलिए इसकी जांच कोर्ट की निगरानी में ही होनी चाहिए क्योंकि अभी एसआईटी में राज्य के लोग हैं और निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच कोर्ट के द्वारा ही हो सकती है.