scorecardresearch
 

दो बेटियां हुईं, बेटा नहीं हुआ... इसी बात पर मार डाला, महिला की मौत पर बोले परिजन

एटा जिले से एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है, जिसने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. मृतका के परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर बेटे की चाह में प्रताड़ना और हत्या के आरोप लगाए हैं. वहीं पुलिस शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या का मामला मान रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है.

Advertisement
X
एटा में महिला की संदिग्ध मौत (Photo: representational image)
एटा में महिला की संदिग्ध मौत (Photo: representational image)

उत्तर प्रदेश के एटा जिले से एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है. मृतका के परिजनों ने उसके पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिवार का दावा है कि बेटे की चाह पूरी न होने पर महिला को लगातार प्रताड़ित किया जाता था और अंततः उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया. हालांकि पुलिस की शुरुआती जांच इस मामले को आत्महत्या की ओर इशारा करती नजर आ रही है.

यह घटना अवागढ़ थाना क्षेत्र के नगला रूपी गांव की है. मृतका की पहचान 26 साल की कीर्ति देवी के रूप में हुई है. उसका शव गुरुवार को बरामद किया गया, जबकि घटना एक दिन पहले की बताई जा रही है. कीर्ति अपने पीछे दो छोटी बेटियों को छोड़ गई है, जिनमें एक की उम्र करीब 18 महीने और दूसरी महज दो महीने बताई जा रही है.

मृतका के पिता वीरेश ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को बेटे को जन्म न देने को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था. उनका कहना है कि कीर्ति के पति और अन्य ससुराल पक्ष के लोग अक्सर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करते थे. उन्होंने आरोप लगाया कि बुधवार को मारपीट के बाद उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया.

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. क्षेत्राधिकारी जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

TOPICS:
Advertisement
Advertisement