scorecardresearch
 

वाराणसी: गंगा में इफ्तार के बाद अब 'बीयर पार्टी' का विवाद; नाव पर डीजे की धुन और छलके जाम

धर्मनगरी काशी में गंगा की मर्यादा से खिलवाड़ की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. रोजा इफ्तार के दौरान हड्डियां फेंकने के विवाद के बाद अब नाविकों का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे गंगा की लहरों पर डीजे बजाकर बीयर पीते और नाचते नजर आ रहे हैं.

Advertisement
X
काशी में गंगा में बोट पर बीयर पार्टी (Photo- Screengrab)
काशी में गंगा में बोट पर बीयर पार्टी (Photo- Screengrab)

वाराणसी में गंगा नदी के बीचों-बीच नाव पर बीयर पार्टी करने का मामला सामने आया है. नाविक समाज के कुछ लोग परंपरा के अनुसार दशाश्वमेध घाट से मिर्जापुर के अदलहाट स्थित बड़ी शीतला मंदिर तक शोभायात्रा लेकर जा रहे थे. इसी दौरान नाविकों ने नाव पर डीजे लगाकर तेज संगीत के बीच बीयर का सेवन किया और जमकर डांस किया. 

यह घटना बीती रात की बताई जा रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई. एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने मामले का संज्ञान लेते हुए वीडियो में दिख रहे आरोपियों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

परंपरा की आड़ में मर्यादा तार-तार

वाराणसी के नाविक समाज की ओर से हर साल गंगा की लहरों पर शोभायात्रा निकालने की पुरानी परंपरा है. इस बार भी नाविक बधावा लेकर मिर्जापुर जा रहे थे. वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि नाविकों के हाथ में बीयर की केन है और वे डीजे की धुन पर झूम रहे हैं. पवित्र मानी जाने वाली गंगा नदी में इस तरह सरेआम नशा करना और शोर-शराबा करना स्थानीय लोगों और भक्तों की भावनाओं को आहत कर रहा है.

Advertisement

एक के बाद एक सामने आ रहे विवाद

काशी में गंगा की शुचिता से जुड़ा यह दूसरा बड़ा विवाद है. इससे पहले कुछ मुस्लिम युवकों द्वारा रोजा इफ्तार के दौरान गंगा में बिरयानी की हड्डियां फेंकने का मामला गरमाया था, जिसमें पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा था.

अब नाविकों द्वारा नाव संचालन के दौरान शराब पीने का वीडियो सामने आने पर पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं. पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर नाविकों की पहचान करने में जुटी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement