scorecardresearch
 

'डेड बॉडी दिलवा दो वरना सब फंसेंगे': कानपुर किडनी रैकेट में सनसनीखेज ऑडियो वायरल, महिला मरीज की मौत के बाद सबूत मिटाने की थी तैयारी?

कानपुर किडनी कांड में नया ऑडियो वायरल हुआ है.इसमें एंबुलेंस ड्राइवर शिवम और नवीन पांडेय ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत को छिपाने की बात कर रहे हैं. आरोपी बिना कागजी कार्रवाई बॉडी निकालने और 'साइलेंट' रहने की योजना बना रहे थे, ताकि सिंडिकेट का भंडाफोड़ न हो सके.

Advertisement
X
कानपुर में पुलिस ने किया किडनी रैकेट का पर्दाफाश (Photo- ITG)
कानपुर में पुलिस ने किया किडनी रैकेट का पर्दाफाश (Photo- ITG)

कानपुर किडनी ट्रांसप्लाट सिंडिकेट में बड़ा खुलासा हुआ है. जांच-पड़ताल में चला है कि ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत हो गई थी. इस बारे में जेल गए एंबुलेंस ड्राइवर शिवम और प्रयागराज के सिंडिकेट मेंबर नवीन पांडेय की ऑडियो सामने आई है. महिला को हालत बिगड़ने के बाद मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. आरोपी ने कहा था कि '...तो तुम भी फंसोगे और हम भी फंसेंगे.'

आपको बता दें कि कानपुर में सामने आए किडनी ट्रांसप्लांट सिंडिकेट मामले में एक नई ऑडियो क्लिप ने जांच को और तेज कर दिया है. इस ऑडियो में जेल भेजे जा चुके एंबुलेंस चालक शिवम और प्रयागराज से जुड़े सिंडिकेट सदस्य नवीन पांडेय के बीच कथित बातचीत सुनाई दे रही है. बातचीत में ऑपरेशन के बाद एक महिला की मैक्स अस्पताल में हुई मौत को लेकर स्थिति संभालने की कोशिशों का जिक्र है.

ऑडियो के अनुसार, दोनों के बीच रोहित नाम के एक व्यक्ति से संपर्क करने की कोशिश का भी जिक्र है, लेकिन उससे बात नहीं हो पाती. बातचीत में ‘साइलेंट’ रहने और मामले को दबाने जैसे संकेत भी मिलते हैं. शिवम कथित तौर पर कहता है कि मरीज को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उसकी मौत हो गई, जिसके बाद परिजन डिस्चार्ज कराने की बात कर रहे हैं.

Advertisement

बातचीत में यह भी सामने आता है कि डॉक्टर से संपर्क कर बिना कागजी प्रक्रिया के मरीज को डिस्चार्ज कराने की बात कही गई. यह ऑडियो सामने आने के बाद जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल लोगों की भूमिका खंगालने में जुट गई हैं. मामले में पहले से ही कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और अब इस नई कड़ी से सिंडिकेट के काम करने के तरीके पर और गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक, एक महिला का किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उसे मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन वहां पर भी उसकी हालत फिर ना हुई और मौत हो गई. महिला के परिवार ने शिवम को कहा कि आप हमारी बॉडी दिलवा दीजिए नहीं तो हम भी फसेंगे और तुम भी फंसोगे.

इस पूरी घटना की बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है. आडियो में ऑपरेशन के बाद महिला की मैक्स हॉस्पिटल में मौत के बाद की बातचीत की जा रही है

वायरल ऑडियो में हुई ये बातचीत 

नवीन : बात हुई रोहित सर से?
शिवम: रोहित सर को फोन किया, फोन उठाए फिर काट दिए. व्हाट्सएप कॉल किया तो वहां से नहीं उठाए.

नवीन : हमें लगता है कहीं... हमसे भी बोल रहे थे थोड़ा जल्दी में हैं. बस मैसेज बोल के और फिर बोले कि थोड़ा सा देख लो और अपना थोड़ा साइलेंट रहना, तो मैंने कहा, ठीक है. बस.
शिवम: तो क्या करूं? साइलेंट हो जाऊं?

Advertisement

नवीन: नहीं, हमसे बोल रहे थे. बोले देख लेना अपना बाकी जैसा भी हो देखते हैं.
शिवम: अच्छा, जाना... नवीन भाई इसलिए बेहतर रहेगा कि मान लो कोई बात अगर वैसे सॉर्ट आउट हो के निपटेगी तो निपट जाएगी. पेशेंट बड़े प्यार से बात कर रहा है, अभी फोन किया था. सच में बोल रहा है कि मेरा पेशेंट यहां जो आप मैक्स में एडमिट कर दिए हो, एक्सपायर हो गया है, इसको डिस्चार्ज कर दो बस हो गया. नहीं तो हम भी फसेंगे तुम भी फंसोगे.

नवीन: नहीं तो मैक्स में एडमिट हो गया था क्या?
शिवम: हां, हो गया, और मैं बात कर लिया डॉक्टर से.

नवीन: क्या कह रहे हैं डॉक्टर?
शिवम: डॉक्टर से बात कर लिया, बोले कि हम डिस्चार्ज करा दे रहे हैं बिना कागज के ही.

नवीन: अच्छा... हां-हां... नहीं तो मैक्स में जब एडमिट हुआ है तो उन्होंने क्या दिखाया है?
शिवम: जब पहुंचे ही हैं तो एक्सपायर हुआ है.

नवीन: नहीं-नहीं, मतलब इमरजेंसी में एक्सपायर हुए हैं कि एडमिट होने के बाद ICU में एक्सपायर हुए हैं?
शिवम: पहले ही एक्सपायर हुआ है, लेकिन इमरजेंसी में लेकर गए हैं न वो लोग... हां... कुछ मैटर है. वो बोले डिस्चार्ज करना क्या है, लेके जाएं मैं करा दे रहा हूं.

Advertisement

नवीन: तो तुमने रोहित सर से बात की?
शिवम: रोहित सर से बात ही नहीं हो रही है. थोड़ा आपसे बात हो तो बोलो एक मिनट बात कर लें वो लोग व्हाट्सएप कॉल पे.

नवीन: हमारे पास भी तो वही नंबर है यार, दूसरा नंबर ही नहीं है उनका. चलिए बात होगी तो देखेंगे, फिलहाल अभी तो हम नहीं जा रहे हैं, देखते हैं.
शिवम : चलो ठीक है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement