scorecardresearch
 

छेड़छाड़ के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे और हथियार, Video

सहारनपुर के बेहट क्षेत्र के गांव पठानपुरा जसमौर में छेड़छाड़ के विवाद पर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमले में कई लोग घायल हुए. घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. पुलिस जांच में जुटी है और सख्त कार्रवाई की बात कही गई है.

Advertisement
X
छेड़छाड़ के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट (Photo: Screengrab)
छेड़छाड़ के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट (Photo: Screengrab)

सहारनपुर के कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव पठानपुरा जसमौर में गुरुवार को उस समय तनाव फैल गया जब एक महिला से छेड़छाड़ को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया. देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

जानकारी के अनुसार विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर हमला करना शुरू कर दिया. झड़प के दौरान लाठी-डंडों के साथ-साथ धारदार हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया. इस हिंसक मारपीट में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए.

दो पक्षों में लाठी-डंडों और हथियारों से मारपीट

घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. आसपास के लोगों ने घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है. गांव में घटना के बाद से तनाव का माहौल बना हुआ है और लोग दहशत में हैं.

इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं और स्थिति काफी उग्र बनी हुई है.

Advertisement

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मामले को लेकर एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिल चुकी है और टीम जांच में जुटी हुई है. उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर आगे सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है और गांव में शांति बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement