scorecardresearch
 

सहारनपुर में 7 महीने की प्रेग्नेंट महिला की मौत, 2 साल के बेटे को छोड़ गई, पति पर लगे आरोप

सहारनपुर में 7 माह की गर्भवती महिला सएबा की जहरीला पदार्थ खाने के बाद मौत हो गई. परिजनों ने पति पर प्रताड़ना और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
X
गर्भवती महिला की मौत के बाद परिजनों ने मांगा इंसाफ.(Photo:ITG)
गर्भवती महिला की मौत के बाद परिजनों ने मांगा इंसाफ.(Photo:ITG)

UP के सहारनपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. थाना देहात कोतवाली क्षेत्र की आजाद कॉलोनी में 7 माह की गर्भवती महिला ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. महिला की पहचान 30 वर्षीय सएबा पत्नी शारिक के रूप में हुई है. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतका अपने पीछे करीब 2 साल के बेटे को छोड़ गई है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

मृतका के परिजनों ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं. चाचा शाहिद अहमद ने बताया कि सएबा की शादी करीब 5 साल पहले हुई थी और पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता था. उनका आरोप है कि पति के अन्य महिलाओं से संबंध थे, जिसका विरोध करने पर सएबा को प्रताड़ित किया जाता था. 

परिजनों के मुताबिक, पिछले तीन माह से घर में लगातार विवाद चल रहा था और चार दिन पहले भी पुलिस की डायल 112 टीम महिला को उसके ससुराल छोड़कर गई थी. मृतका की मां गुलनाज ने भी बेटी को न्याय दिलाने की मांग की है.

मामले में एएसपी मनोज यादव ने बताया कि 20 जून की रात सूचना मिली थी कि सएबा ने जहरीला पदार्थ खा लिया है, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.

Advertisement

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों से पूछताछ की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement