scorecardresearch
 

UP: एसी का ब्लोअर लगाने को लेकर हुआ विवाद, दबंगों ने युवक को मारी गोली

यूपी के बहराइच में एसी का ब्लोअर घर के सामने लगाने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया. आरोप है कि रात को जब युवक पिता को ड्यूटी के लिए छोड़कर आ रहा था. इस दौरान दबंगों ने उसे रोककर मारपीट की फिर गोली मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया.

Advertisement
X
पीड़ित व्यक्ति की फाइल फोटो
पीड़ित व्यक्ति की फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश के बहराइच में दबंगों ने मामूली बात पर एक युवक के साथ पहले मारपीट की और फिर उसे गोली मार दी. इसके बाद आरोपी घायल युवक को रास्ते में फेंककर फरार हो गए. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और अन्य की तलाश कर रही है. घटना का वीडियो वहां लगे सीसीसटीवी कैमरे में रिकार्ड हुआ है.

जानकारी के मुताबिक, मामला बहराइच के दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र का है. लईक अहमद गार्ड की ड्यूटी करने 6 सितंबर की रात साढ़े नौ बजे अपने बेटे कादिर के साथ विश्व प्रसिद्ध सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पहुंचे थे. उनका बेटा उन्हें छोड़कर वापस अपने घर नजीरपुरा जा रहा था. इस दौरान दबंगों ने दरहमगाह थाना से करीब 500 मीटर दूर बड़ी तकिया मस्जिद के पास उसे घेरकर रोक लिया और मारपीट करने लगे.

पीड़ित खुद को बचाने के लिए वहां खड़ी गाड़ी के पीछे छुप गया. इसके बाद आरोपियों ने उस पर फायरिंग कर दी. गोली युवक के पीठ में लगी है. इसके बाद उसे घायल अवस्था में बहराइच-बलरामपुर मार्ग पर सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए. 

मौलाना ने फोन कर दी जानकारी

इस मामले में कादिर के पिता ने बताया कि एक मौलाना ने उन्हें फोन करके उनके बेटे के घायल अवस्था में पड़े होने की जानकारी दी. इसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर उसे बहराइच के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने लखनऊ स्थित ट्रामा सीनेट रेफर किया. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुयायना किया.

Advertisement

पहले भी हो चुका है दोनों पक्षों में विवाद

इसके बाद कादिर के पिता ने दर्जन भर लोगों के खिलाफ पुलिस थाने जाकर एफआईआर दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि आरोपी एसी का ब्लोअर उनके घर के सामने लगा रहा था. इस पर उन्होंने विरोध किया तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया था. इसके बाद उन्होंने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. इसमें उन्हें जमानत मिल गई. फिर हसीब और उसके 50-60 साथियों ने करीब डेढ़ महीने बाद उनके घर पर हमला कर दिया.

इसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस थाने में इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई. जहां पुलिस थाने में दोनों पक्षों में सुलह हो गई. मगर, एक बार फिर आरोपियों ने उनके बेटे पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. 

आरोपियों की तलाश जारी- पुलिस

इस मामले में एसपी सिटी कुंवर ज्ञानंजय सिंह का कहना है कि थाना दरगाह शरीफ में एक ही समुदाय के दो गुटों में मारपीट की घटना हुई है. इसमें एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया. पीड़ित लड़के के पिता की शिकायत पर पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है. साथ ही उनके पास से दो तमंचा और पांच कारतूस भी बरामद किए हैं. इस मामले में तीन टीमों का गठन कर पुलिस अन्य आरोपियों का तलाश भी कर रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement