scorecardresearch
 

हाथरस: ₹5000 की शर्त जीतने के लिए पूरे कपड़े उतारकर गांव में दौड़ा युवक, महिलाओं के सामने भी नहीं आई शर्म; अब पुलिस पड़ी पीछे

यूपी के हाथरस में शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां मात्र 5 हजार रुपये की शर्त जीतने के लिए एक युवक महिलाओं के सामने निर्वस्त्र होकर गांव की गलियों में दौड़ने लगा. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ग्राम प्रधान पति और अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है.

Advertisement
X
आरोपी युवक और शर्त लगाने वाले की तलाश में पुलिस (Photo- ITG)
आरोपी युवक और शर्त लगाने वाले की तलाश में पुलिस (Photo- ITG)

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र के एक गांव में हैरान करने वाला मामला सामने आया. यहां एक युवक ने 5000 रुपये की शर्त जीतने के लिए सार्वजनिक रूप से अपने सभी कपड़े उतारकर निर्वस्त्र होकर दौड़ लगा दी. यह घटना तब हुई जब ग्राम प्रधान के पति और उसके साथियों ने युवक को पैसे का लालच देकर उकसाया. 

युवक ने महिलाओं की मौजूदगी के बावजूद पैंट, शर्ट और अंडरगारमेंट उतारकर पूरे गांव में चक्कर काटा. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और स्थानीय महिलाओं द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद, सादाबाद सीओ ने मामले का संज्ञान लेकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

चंदपा गांव में शर्मनाक वाकया

हाथरस के चंदपा इलाके में हुई इस घटना ने मानवता और मर्यादा को ताक पर रख दिया है. वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ लोग एक युवक से शर्त लगा रहे हैं. लालच में आकर युवक ने एक-एक कर अपने सारे कपड़े उतार दिए और गांव की सड़कों पर दौड़ने लगा. रास्ते में मौजूद महिलाएं इस मंजर को देखकर दंग रह गईं और उन्होंने तुरंत पुलिस से इस अश्लीलता की शिकायत की.

प्रधान पति की तलाश में जुटी पुलिस

Advertisement

बताया जा रहा है कि इस पूरी साजिश के पीछे ग्राम प्रधान का पति और मोहल्ले का एक अन्य युवक शामिल है. इन लोगों ने ही 5 हजार रुपये की शर्त रखी थी. मामला दर्ज होते ही शर्त लगाने वाले आरोपी गांव से फरार हो गए हैं. सादाबाद सीओ जेएन अस्थाना ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी और वीडियो में दिख रहे सभी दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कानूनी सजा दी जाएगी

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement