scorecardresearch
 

एक चिंगारी और पलभर में सब खाक... अग्निकांड की पहले और बाद की डरावनी तस्वीरें

लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को एक एनिमेशन ट्रेनिंग सेंटर में भीषण आग लगने से 15 छात्रों की मौत हो गई. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.

Advertisement
X
लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड की तस्वीरें डराने वाली हैं
लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड की तस्वीरें डराने वाली हैं

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में सोमवार को हुई भीषण आग की घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया है. इस दर्दनाक हादसे में अब तक 15 छात्रों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. मृतकों की उम्र 20 से 24 साल के बीच बताई जा रही है, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. घटना के समय इमारत में अचानक आग लगी और कुछ ही मिनटों में पूरी बिल्डिंग धुएं और लपटों से घिर गई. आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए.

Aliganj Lucknow Fire

इस हादसे की भयावह और डरा देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं. पहले और बाद की तस्वीरें तो दिल दहला देने वाली हैं. सामने आया है कि इमारत में एनिमेशन ट्रेनिंग सेंटर चल रहा था और यहां गेमिंग इंडस्ट्री से जुड़े सॉफ्टवेयर डेवलप करने की ट्रेनिंग दी जाती थी. आग लगने से पूरी बिल्डिंग ही खाक हो गई है. आग लगने के बाद ऊपरी मंजिल पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई.

Fire Aliganj
रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए तोड़ी गई दीवार

सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में सहयोग किया. आग की भयावहता इतनी अधिक थी कि कई लोग इमारत से बाहर निकलने के लिए छज्जों और अन्य हिस्सों का सहारा लेते नजर आए. एक शख्स ने जान बचाने के लिए इमारत से छलांग लगा दी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

Advertisement

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ से कार्यक्रम रद्द कर लखनऊ पहुंच गए हैं. मुख्यमंत्री घटना स्थल पर जाकर हालत का जायजा लेंगे और KGMU भी जाएंगे. सीएम ने फोन पर फायर विभाग के अफसरों को फटकार लगाई है. हादसे के जिम्मेदारों को किसी भी हाल में न बख्शने के सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement