scorecardresearch
 

YouTuber सलीम पर हमला करने वाला जीशान का कट्टरपंथी कनेक्शन, हथियार सप्लायर की जांच में जुटी पुलिस

लोनी में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में एक लाख रुपये के इनामी आरोपी जीशान को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया. घटना के बाद पुलिस कट्टरपंथी कनेक्शन, हथियार सप्लाई चेन और फरार आरोपी की तलाश में जुटी है. सोशल मीडिया पर हमलावरों के भागने का वीडियो भी वायरल हुआ है.

Advertisement
X
 सलीम वास्तिक हमले का इनामी आरोपी जीशान मुठभेड़ में ढेर (Photo: Screengrab)
सलीम वास्तिक हमले का इनामी आरोपी जीशान मुठभेड़ में ढेर (Photo: Screengrab)

गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र में यूट्यूबर सलीम वास्तिक उर्फ वास्तविक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. इस मामले में वांछित एक लाख रुपये के इनामी आरोपी जीशान पुत्र बुनियाद अली रविवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. जीशान मूल रूप से अमरोहा जिले के कस्बा सैदनगली का रहने वाला था और वर्तमान में खोड़ा क्षेत्र में किराये पर रह रहा था.

बता दें, 26 फरवरी 2026 की सुबह करीब आठ बजे सलीम वास्तिक पर उनके ऑफिस में घुसकर दो हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला किया था. इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उन्हें तुरंत दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. इस मामले में थाना लोनी में मुकदमा दर्ज किया गया था और बाद में गंभीर धाराएं बढ़ाई गईं.

सलीम वास्तिक को बदमाशों ने मारी गोली

इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जीशान और उसके भाई गुलफाम का नाम सामने आया. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था. रविवार रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी फिर से लोनी क्षेत्र में किसी वारदात की फिराक में हैं.

इसके बाद लोनी पुलिस और देहात स्वाट टीम ने निठौरा रोड रेलवे अंडरपास के पास घेराबंदी की. रात करीब 9 बजकर 10 मिनट पर संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने की कोशिश की गई तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में जीशान घायल हो गया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई. 

Advertisement

बदमाशों के पास इटली निर्मित 32 बोर पिस्टल मिली 

एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. मौके से इटली में बनी 32 बोर पिस्टल, कारतूस, स्प्लेंडर बाइक और खून से सना पेपर कटर बरामद हुआ. पुलिस के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया पर कुछ कट्टरपंथी समूहों से जुड़े थे. मामले की जांच कई एंगल से की जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement