scorecardresearch
 

UP: लॉक तोड़ा और बाइक लेकर फरार हुआ बदमाश, CCTV से खुली चोरी की पोल

कौशांबी के मंझनपुर में महाराजा रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी यामाहा बाइक चोरी हो गई. पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई, जिसमें बदमाश लॉक तोड़कर बाइक ले जाते दिखा. बाइक सैज नाम के युवक की थी, जो होटल में काम करता है. पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज हुआ है. सीओ सदर शिवांक सिंह ने बताया कि फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश जारी है.

Advertisement
X
घटना CCTV में कैद.(Photo: Akhilesh Kumar/ITG)
घटना CCTV में कैद.(Photo: Akhilesh Kumar/ITG)

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में बाइक चोरी की एक वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है. यह घटना मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट के बाहर की है, जहां खड़ी यामाहा कंपनी की बाइक को एक बदमाश ने लॉक तोड़कर चोरी कर लिया और मौके से फरार हो गया. घटना के बाद पीड़ित युवक ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के महाराजा रेस्टोरेंट के बाहर 24 फरवरी की रात की है. रेस्टोरेंट के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई है. फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक बदमाश पहले बाइक के पास पहुंचता है और आसपास का जायजा लेता है. इसके बाद वह बड़ी चालाकी से बाइक का लॉक तोड़ता है.

यह भी पढ़ें: एडमिट कार्ड किसी का, पेपर दे रहा था कोई और! कौशांबी जिले में हिंदी का पेपर दे रहा फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार

चालाकी से लॉक तोड़कर बाइक ले गया चोर

सीसीटीवी फुटेज में यह भी दिखाई देता है कि लॉक तोड़ने के बाद बदमाश बाइक को पैदल ही कुछ दूर तक ले जाता है, ताकि किसी को शक न हो. इसके बाद वह मौके से फरार हो जाता है. चोरी हुई बाइक यामाहा कंपनी की बताई जा रही है, जो सैज नाम के युवक की है. सैज लखनऊ जिले का रहने वाला है और मंझनपुर के एक निजी होटल में काम करता है.

Advertisement

देखें वीडियो...

बताया जा रहा है कि सैज रोज की तरह अपनी बाइक होटल के बाहर खड़ी करता था. इसी दौरान देर रात चोर ने मौका पाकर वारदात को अंजाम दे दिया. घटना के बाद पीड़ित युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

पुलिस ने शुरू की जांच, जल्द गिरफ्तारी का दावा

मामले में सीओ सदर शिवांक सिंह ने बताया कि बाइक चोरी की घटना सामने आई है और इसका सीसीटीवी फुटेज भी मिला है. उन्होंने कहा कि फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य साबित होगा और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement