scorecardresearch
 

रोशनदान से घुसे, चुरा लिया बोर्ड एग्जाम सेंटर का CCTV, कैमरे में कैद हुई घटना

जौनपुर के पंवारा थाना क्षेत्र में बोर्ड परीक्षा केंद्र होरिल राव इंटर कॉलेज से गेट और स्टाफ रूम के दो CCTV कैमरे चोरी हो गए. रोशनदान तोड़कर अंदर घुसे बदमाशों की करतूत अन्य कैमरों में कैद हो गई. घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों की पहचान की जा रही है.

Advertisement
X
रोशनदान से घुसे, चुरा लिया बोर्ड एग्जाम सेंटर का CCTV (Photo: itg)
रोशनदान से घुसे, चुरा लिया बोर्ड एग्जाम सेंटर का CCTV (Photo: itg)

उत्तर प्रदेश में जौनपुर के पंवारा थाना अंतर्गत कुंवरपुर स्थित होरिल राव इंटर कॉलेज से दो सीसीटीवी कैमरे चोरी हो गए. कॉलेग के गेट और स्टॉफ रूम का CCTV कैमरा ही चुरा लिया गया है. बोर्ड के इस परीक्षा केंद्र से चोरी होने से हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी होने के बाद विद्यालय प्रशासन ने शिकायत दर्ज कराई है. सीसीटीवी कैमरा चोरी होने से सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं. हैरानी की बात ये है कि सीसीटीवी कैमरा चुराने की पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई है.

विद्यालय के प्रधानाचार्य व केंद्र व्यवस्थापक रविन्द्र नाथ शर्मा के अनुसार 21 फरवरी को परीक्षा आरंभ होने पर जब मॉनिटरिंग स्क्रीन देखी गई तो मुख्य गेट और स्टाफ रूम की लोकेशन दिखाई नहीं दी. इसके बाद दोनों जगह पर जांच करने के लिए विद्यालय टीम को भेजा गया. जांच करने पर पता चला कि दोनों कैमरे गायब हैं.

अन्य कैमरों की फुटेज खंगालने पर दो संदिग्ध युवक मुंह पर गमछा बांधे स्टाफ रूम की रोशनदान जैसी खिड़की तोड़कर अंदर घुसते दिखाई दिए. फुटेज में दोनों युवक परिसर में घूमते नजर आए.

विद्यालय प्रशासन का कहना है कि परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्र पर पुलिस या सुरक्षा गार्ड की कोई तैनाती नहीं थी, जबकि यहां बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं रखी गई थीं. घटना सामने आने के बाद 21 फरवरी की रात से सुरक्षा के लिए दो पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है. इस संबंध में पंवारा थाना प्रभारी ने बताया कि कैमरा चोरी की सूचना पर पुलिस जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement