scorecardresearch
 

'अगर हमें कुछ हुआ तो घरवाले होंगे जिम्मेदार...', मुस्लिम युवती ने हिंदू प्रेमी के लिए छोड़ा घर, पुलिस से मांगी सुरक्षा

Jalaun News: जालौन के कालपी में 21 वर्षीय मुस्लिम युवती काजल मंसूरी ने हिंदू प्रेमी ओम से शादी कर ली. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर परिजनों से जान का खतरा जताया और वीडियो जारी कर पुलिस से सुरक्षा मांगी है. देखें पूरी खबर...

Advertisement
X
युवती ने वीडियो जारी कर परिवार पर लगाए गंभीर आरोप.(Photo:Screengrab)
युवती ने वीडियो जारी कर परिवार पर लगाए गंभीर आरोप.(Photo:Screengrab)

उत्तर प्रदेश के जालौन से प्रेम विवाह का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर पुलिस महकमे तक हलचल मचा दी है. कालपी कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली 21 वर्षीय मुस्लिम युवती काजल मंसूरी ने समाज और मजहब की रूढ़िवादी दीवारों को तोड़कर अपने हिंदू प्रेमी ओम के साथ सात फेरे ले लिए हैं. हिंदू रीति-रिवाज से विवाह करने के बाद इस जोड़े का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवती ने अपने ही परिजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है. 

जालौन के कालपी कोतवाली इलाके का है, जहां 21 वर्षीय काजल मंसूरी ने ओम नामक युवक से हिंदू रीति-रिवाज से शादी की. युवती का कहना है कि दोनों 7 साल से प्रेम संबंध में थे और उसने अपनी मर्जी से 7 जुलाई की रात घर छोड़ा. उसने आरोप लगाया कि परिजनों पर जबरन दूसरी जगह शादी कराने और प्रेमी पर अपहरण का झूठा मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया है. जबकि में बालिग हूँ मैने अपनी मर्ज़ी से शादी की है. पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है और जोड़े से संपर्क करने का प्रयास जारी है.

काजल का कहना है कि वह बालिग है, पूरी तरह सुरक्षित है और उसने किसी के दबाव में नहीं, बल्कि अपनी मर्जी से यह कदम उठाया है. युवती ने वीडियो के जरिए अपनी जान का खतरा जताते हुए अपने ही परिवार वालों को कठघरे में खड़ा किया है. 

Advertisement

काजल का आरोप है कि जब उसने परिजनों को अपने प्रेम संबंध के बारे में बताया, तो उन्होंने न सिर्फ इसका कड़ा विरोध किया, बल्कि उसकी इच्छा के विरुद्ध उसकी शादी कहीं और तय करने का दबाव बनाने लगे. इतना ही नहीं, युवती ने आशंका जताई है कि उसके परिजन उसके पति ओम के खिलाफ अपहरण का झूठा मुकदमा दर्ज कराने की साजिश रच रहे हैं.

काजल ने शोसल मीडिया पट वीडियो जारी करते हुए कहा कि अगर भविष्य में मेरे या मेरे पति के साथ कोई भी अनहोनी या अप्रिय घटना होती है, तो इसके लिए सीधे तौर पर मेरे परिजन और उनके सहयोगी जिम्मेदार होंगे." देखें VIDEO:- 


 ​
वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही स्थानीय पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गई है. इस पूरे संवेदनशील मामले को लेकर कालपी के सी ओ राजेश कमल ने बताया कि किया है. इस पूरे प्रकरण में संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया गया है और विवेचना तेजी से प्रचलित है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लिया गया है. वीडियो में दिख रहे कपल से संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है. जल्द ही युवती को सामने लाकर उसके अदालत के समक्ष बयान दर्ज कराए जाएंगे और उन्हीं बयानों के आधार पर आगे की वैधानिक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement