scorecardresearch
 

'मैं अपराध से तौबा करता हूं...' हाथ में तख्ती लेकर सरेंडर करने थाने पहुंचे 74 हिस्ट्रीशीटर

हरदोई जिले के अतरौली में 74 हिस्ट्रीशीटर हाथ में तख्ती लेकर कोतवाली पहुंचे. इन हिस्ट्रीशीटरों ने थाना प्रभारी के सामने शपथ ली कि अब भविष्य में कभी भी अपराध नहीं करेंगे. इसके साथ ही यह भी कहा कि अगर इनके आसपास के इलाके में कोई अपराध होता है तो उसकी सूचना पुलिस को देंगे.

Advertisement
X
हरदोई:  थाने पहुंचे 74 हिस्ट्रीशीटर
हरदोई: थाने पहुंचे 74 हिस्ट्रीशीटर

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के अतरौली में 74 हिस्ट्रीशीटर हाथ में तख्ती लेकर कोतवाली पहुंचे. इन हिस्ट्रीशीटरों ने थाना प्रभारी के सामने शपथ ली कि अब भविष्य में कभी भी अपराध नहीं करेंगे. इसके साथ ही यह भी कहा कि अगर इनके आसपास के इलाके में कोई अपराध होता है तो उसकी सूचना पुलिस को देंगे. अपराध को रोकने में पुलिस की मदद करेंगे. 

पुलिस थानों पर हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की हाजिरी के क्रम में यह सभी शातिर अपराधी पुलिस थाने पहुंचे थे, जहां अतरौली थाने में प्रभारी निरीक्षक दिलेश सिंह के सामने कई हिस्ट्रीशीटर तख्ती लेकर खड़े नजर आए. उन्होंने अब यह तय कर लिया है कि किसी भी प्रकार का अपराध नहीं करेंगे. 

दरअसल, थाने में हिस्ट्रीशीटरों की हाजिरी के दौरान यह सभी पुलिस स्टेशन पहुंचे थे. जहां सभी हिस्ट्रीशीटरों ने थाना प्रभारी से मिलकर जब अपने संकल्प के बारे में बताया तब थाना प्रभारी ने इन सभी हिस्ट्रीशीटरों को सामूहिक रूप से शपथ दिलाई. इंस्पेक्टर दिलेश सिंह ने भी पुलिस की तरफ से यह आश्वासन दिया कि अनावश्यक रूप से इन लोगों को परेशान नहीं किया जाएगा. 

74 हिस्ट्रीशीटर हाथ मे तख्ती लेकर कोतवाली पहुंचे

गौरतलब है कि यूपी में दोबारा योगी सरकार आने के बाद अपराधियों, माफियाओं में दहशत है. आए दिन अपराधी थानों में पहुंचकर सरेंडर कर रहे हैं. इसी कड़ी में कोतवाली पहुंचे इन सभी हिस्ट्रीशीटरों के हाथ में एक पेपर था, जिस पर लिखा था- "मैं अपराध से तौबा करता हूं. मैं दोबारा कोई अपराध नहीं करूंगा." 

Advertisement

इंस्पेक्टर ने इन सभी से बातचीत करने के बाद जांच-पड़ताल की, साथ ही इनकी आपराधिक पृष्ठभूमि जानी. फिर उन्हें अपराध से दूर रहने के लिए प्रेरित भी किया. मामले में एएसपी नृपेंद्र कुमार ने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए अभियान चलाया जा रहा है. उसी क्रम में थाना अतरौली द्वारा आज थाने के समस्त हिस्ट्रीशीटरों को बुलाया गया था. 

उसमें से 74 हिस्ट्रीशीटर थाने पर आए.  लगभग 38 अनुपस्थित पाए गए. उपस्थित हिस्ट्रीशीटरों को हिदायत दी गई कि वह अपराध से दूर रहें. साथ ही सभी कर्मचारी और अधिकारियों को मैसेज दिया गया कि वह उन पर कड़ी निगाह रखें. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement