scorecardresearch
 

यूपी में गर्मी का टॉर्चर, 45 डिग्री पारा... हीट को बीट करने के लिए ये तरीके अपना रहे लोग

सूरज के तीखे तेवर और शुष्क पछुआ हवाओं की वजह से तपिश बढ़ रही है. यूपी के कई जिलों में तेज़ धूप और भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है. प्रयागराज में चिलचिली धूप में पारा 43 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है. वहीं, बांदा में भी हीववेव का सितम जारी है. दोपहर के समय चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है. सड़कों पर सन्नाटा पसरा है और लोग बेहद जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं.

Advertisement
X
गर्मी-लू से बचाव के लिए सिर-मुंह पर कपड़ा ढककर निकल रहे लोग (File Photo- PTI)
गर्मी-लू से बचाव के लिए सिर-मुंह पर कपड़ा ढककर निकल रहे लोग (File Photo- PTI)

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भीषण गर्मी और लू ने लोगों को परेशान कर दिया है. सूरज के तेवर ऐसे हैं जैसे आसमान से आग बरस रही है. दोपहर होते ही सड़कें सुनसान हो जाती हैं. प्रयागराज और बांदा में तापमान 43 से 45 डिग्री के पार पहुंच गया है.

लोग कह रहे हैं कि इतनी तेज गर्मी अप्रैल में पहले कभी नहीं देखी. सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाएं चल रही हैं. लोग जरूरी काम के लिए भी घर से बाहर निकलने से पहले सोचते हैं. जो लोग बाहर निकल रहे हैं, वे मुंह और सिर को कपड़े से ढककर चल रहे हैं. भीषण गर्मी में ठंडे शरबत, जलजीरा और ठंडे पेय पीकर कुछ राहत पा रहे हैं. बाजार और चौराहे 10 बजे के बाद लगभग खाली दिख रहे हैं.

प्रचंड होगी गर्मी, चलेगी लू... अगले चार दिन के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट
 

बांदा में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी
बुंदेलखंड के बांदा जिले में तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई सालों में अप्रैल में कभी इतनी गर्मी नहीं पड़ी. दोपहर से पहले ही लू चलने लगती है. किसान चिंतित हैं क्योंकि फसलों को भारी नुकसान होने का खतरा है.फसलों को सूखने से बचाने के लिए सिंचाई शुरू कर दी है.  

Advertisement

लोग कह रहे हैं कि अप्रैल में ही इतनी गर्मी सता रही है तो मई और जून में क्या हाल होगा? कई लोग सुबह जल्दी काम निपटाकर घर लौट आ रहे हैं. दुकानदार भी दोपहर में शटर बंद कर रहे हैं. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस साल गर्मी जल्दी और ज्यादा तीखी पड़ रही है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.

गर्मी से बचाव के लिए बरतें सावधानी
एक तरफ जहां डॉक्टर्स इस भीषण गर्मी से बचाव की अपील कर रहे हैं. वहीं, बांदा जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी करते हुए तेल-मसालेदार चीजों को खाने से बचने एवं सिर और मुंह ढककर ही बाहर निकलने की सलाह दी है. मौसम विभाग ने भी दिन में 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच धूप में बाहर कम निकलने की अपील की है. हीटवेट से बचाव के लिए हल्के और ढीले कपड़े पहनें. भरपूर पानी पिएं. नारियल पानी, छाछ और नींबू पानी फायदेमंद है. अगर चक्कर, उल्टी या ज्यादा थकान महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement