scorecardresearch
 

हॉस्टल के बंद कमरे में लटका मिला B.Tech छात्र का शव, घटना से पहले युवती को किया था मैसेज

ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र स्थित भगत सिंह हॉस्टल में बीटेक छात्र गौरव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह गलगोटिया विश्वविद्यालय का प्रथम वर्ष का छात्र था और कमरे में अकेला था. घटना से पहले उसने एक युवती को संदेश भेजा था. पुलिस प्रेम प्रसंग समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है. शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.

Advertisement
X
पुलिस प्रेम प्रसंग एंगल से जांच में जुटी.(Photo: Representational)
पुलिस प्रेम प्रसंग एंगल से जांच में जुटी.(Photo: Representational)

ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र स्थित भगत सिंह हॉस्टल में मंगलवार को बीटेक के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खोलकर शव को फंदे से नीचे उतारा. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बाद में परिजन ग्रेटर नोएडा पहुंचे और शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने पैतृक गांव ले गए.

मृतक की पहचान गौरव के रूप में हुई है, जो हरियाणा के रेवाड़ी जिले के जाटू थाना क्षेत्र का रहने वाला था. वह ग्रेटर नोएडा स्थित गलगोटिया विश्वविद्यालय में बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र था और हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था. उसके साथ कमरे में तीन अन्य छात्र भी रहते थे, लेकिन वे छुट्टी पर अपने घर गए हुए थे. घटना के समय गौरव हॉस्टल में अकेला ही मौजूद था.

यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े घर के बाहर युवक को मारी गोली, CCTV में कैद हुई वारदात, Video

पढ़ाई में मेहनती था छात्र, कारणों को लेकर संशय

साथ पढ़ने वाले छात्रों के अनुसार गौरव पढ़ाई में काफी मेहनती था. हालांकि उसने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया, इसे लेकर छात्र समुदाय में हैरानी और संशय की स्थिति है. फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच में जुटी है.

Advertisement

बीटा-2 कोतवाली प्रभारी के अनुसार शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि घटना से पहले गौरव ने एक युवती को फोन पर संदेश भेजा था. संदेश की सामग्री क्या थी, इसकी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्य खंगाले जा रहे हैं.

परिजनों ने नहीं दी लिखित शिकायत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन ग्रेटर नोएडा पहुंचे. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया, जिसे वे अपने पैतृक गांव ले गए. परिजनों की ओर से अब तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. उन्होंने घटना के संबंध में कुछ भी बताने से इनकार किया.

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों की स्पष्ट पुष्टि हो सकेगी. बताया जा रहा है कि छात्र पढ़ाई को लेकर चिंतित रहता था और मेहनती भी था. फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement