
यूपी के वाराणसी में एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है. ये रैकेट स्पा सेंटर की आड़ में ऑपरेट किया जा रहा था. पुलिस ने जब छापा मारा तो अंदर का मंजर देख दंग रह गई. कई छोटे-छोटे कमरे रंगीन लाइटों के साथ जगमगा रहे थे. मौके पर तलाशी में यूज्ड और अनयूज्ड कंडोम भी बरामद हुए. इसके साथ ही कई अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं.
आपको बता दें कि वाराणसी में स्पा सेंटर्स की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के काले कारोबार पर पुलिस ने एक बार फिर करारा प्रहार किया है. ताजा मामला राजातालाब क्षेत्र के कचनार इलाके का है, जहां पशु चिकित्सालय के ठीक पास 'AURA HEAVEN' नाम से संचालित हो रहे एक स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है.

राजातालाब पुलिस और SOG-2 की संयुक्त टीम ने जब इस कथित 'स्वर्ग' पर धावा बोला, तो वहां का नजारा देख अधिकारी भी दंग रह गए. स्पा सेंटर के भीतर रंगीन लाइटों से जगमगाते छोटे-छोटे केबिन और वहां बिखरी आपत्तिजनक सामग्री यहां होने वाले 'गंदे खेल' की गवाही दे रही थी. छापेमारी के दौरान मौके पर अफरातफरी मच गई. संचालक तो अंधेरे का फायदा उठाकर रफूचक्कर हो गया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर 3 युवतियों और 2 युवकों को रंगे हाथों धर दबोचा.

जांच में सामने आया कि यह बिल्डिंग मनोज गुप्ता की है, जिसे करीब दो महीने पहले जौनपुर निवासी अनिल कुमार ने किराए पर लिया था. पकड़े गए दोनों युवक पास के ही मिर्जामुराद क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं. मौके से पुलिस को भारी मात्रा में प्रयुक्त और अप्रयुक्त कंडोम सहित कई साक्ष्य मिले हैं, जिनकी पुष्टि के लिए फॉरेंसिक टीम को भी तलब किया गया. एसीपी राजातालाब अजय श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा और दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.