scorecardresearch
 

गाजियाबाद से स्कूल में दिखा तेंदुआ, एनाउंस की गई छुट्टी, वन विभाग की टीम तैनात

गाजियाबाद के गोविंदपुरम स्थित एक स्कूल परिसर में मंगलवार सुबह तेंदुआ देखे जाने की सूचना से अफरातफरी मच गई. गार्ड की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. एहतियातन स्कूल की छुट्टी घोषित कर दी गई. वनकर्मी जाल लगाकर उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं, हालांकि अधिकारियों का कहना है कि अभी उसकी पहचान की पुष्टि की जा रही है.

Advertisement
X
गाजियाबाद से स्कूल में दिखा तेंदुआ (Photo: itg)
गाजियाबाद से स्कूल में दिखा तेंदुआ (Photo: itg)

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब गोविंदपुरम के जी ब्लॉक स्थित ग्रीनफील्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में एक जंगली जानवर देखे जाने की सूचना मिली. स्कूल के गार्ड ने सुबह करीब सात बजे परिसर में तेंदुए जैसे जानवर को देखने का दावा किया, जिसके बाद तुरंत पुलिस और वन विभाग को सूचना दी गई.

सूचना मिलते ही कवि नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूल परिसर को एहतियातन खाली कराया गया. स्कूल प्रबंधन ने भी तत्काल छुट्टी घोषित कर दी, जिससे बच्चे परिसर में प्रवेश न कर सकें. प्रबंधक के अनुसार, गार्ड ने जैसे ही जानवर को देखा, प्रशासन को सूचित कर दिया गया और सुरक्षा के मद्देनजर बच्चों को स्कूल न आने की जानकारी दे दी गई.

कुछ देर बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई. अधिकारियों ने परिसर का घेराव कर तलाश शुरू की. खबर लिखे जाने तक संदिग्ध जानवर स्कूल परिसर के भीतर ही होने की आशंका जताई जा रही थी. वनकर्मी जाल बिछाकर और अन्य जरूरी उपकरणों की मदद से उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं.

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि वह जानवर वास्तव में तेंदुआ है या कोई अन्य जंगली जीव. कई घंटों से कोई स्पष्ट मूवमेंट दर्ज नहीं हुई है, लेकिन एहतियातन पूरी टीम मौके पर तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement