उत्तर प्रदेश के देवरिया के रुद्रपुर इलाके में शनिवार को दिनदहाड़े दो बाइक सवार 6 अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर सेल्समैन से लूट की वारदात को अंजाम दिया. फिर असलहा लहराते हुए मौके से भाग निकले. बताया जाता है कि सेल्समैन के बैग में 8440 रुपये था. लूट की यह पूरी घटना CCTV में कैद हो गई.
सीओ रुद्रपुर हरेराम यादव ने बताया कि अज्ञात बदमाशों द्वारा पेट्रोल पंप पर आए पेट्रोल भराने के दौरान सेल्समैन से पैसा लूट कर भाग गए. इस मामले में पेट्रोल पंप मैनेजर की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए SOG टीम सर्विलांस टीम और थाने की पुलिस लगा दी गई है.
यह भी पढ़ें: पहले प्रेमी ने लूटी लड़की की आबरू, फिर मदद देने वाले ने किया रेप और ले ली जान
जांच में जुटी पुलिस
कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र अंतर्गत डहरौली बुजुर्ग में पेट्रोल पम्प है. शनिवार को दो बाइक पर 6 नकाबपोश पेट्रोल पम्प पर पहुंचते हैं. दोनों बाइकों से उतरकर सेल्समैन के पास जाते हैं. इस दौरान तेल भराने को लेकर सेल्समैन पूछता है. इतने में असलहा तानते हुए दोनों उसका पैसे से भरा बैग छीनने लगते हैं. इस पर सेल्समैन शोर मचाता है, लेकिन बदमाश बैग छीन कर भाग निकलते हैं.
सूचना पर सीओ रुद्रपुर हरेराम यादव, थाना प्रभारी रुद्रपुर कल्याण सागर मौके पर पहुंचे. इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने सीसीटीवी की भी जांच की और बयान दर्ज किए. हालांकि अभी तक आरोपियों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.