scorecardresearch
 

बाप-बेटा सड़क पर महिलाओं से पता पूछते, फिर नशीली चीज सुंघाकर लूट लेते थे जेवरात

बिजनौर में पुलिस ने शातिर बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि ये लोग पहले सड़क पर अकेली चलती महिलाओं से पता पूछने के बहाने बातचीत करते थे, फिर अचानक आरोपी बाप-बेटा मुंह पर नशीला रुमाल रखकर महिलाओं के जेवर लूट लेते थे. दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 पीली धातु के कुंडल और 1 टॉप्स बरामद किया गया है.

Advertisement
X
पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार. (Photo: ITG)
पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार. (Photo: ITG)

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में महिलाओं को निशाना बनाकर जेवरात लूटने वाले शातिर पिता-पुत्र गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. थाना नगीना पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा, जिनके कब्जे से 5 पीली धातु के कुंडल और 1 टॉप्स बरामद किया गया. आरोपियों ने बताया कि वे वारदात के बाद जेवरात तुरंत नहीं बेचते थे, बल्कि उन्हें सुरक्षित स्थान पर छिपा देते थे और बाद में बेचने की योजना बनाते थे.

पुलिस के अनुसार, मामला 4 फरवरी 2026 का है. एक व्यक्ति ने थाना नगीना में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई कि दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी पत्नी से रास्ता पूछने के बहाने बातचीत शुरू की.

इस दौरान आरोपियों ने चालाकी से कानों से कुंडल निकाल लिए. जांच के दौरान पुलिस ने दिलशाद उर्फ भैय्या और उसके पुत्र दिलनवाज निवासी अमरोहा को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के समय उनके पास से पीली धातु के आभूषण बरामद हुए.

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे दोनों मिलकर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अकेली और असहाय महिलाओं को निशाना बनाते थे. उनका तरीका बेहद शातिराना था. पहले वे महिलाओं से किसी पते के बारे में पूछते, फिर बातचीत में उलझाकर अचानक नशीला पदार्थ सुंघा देते थे. इसके बाद महिला के कानों से सोने के कुंडल और अन्य आभूषण उतरवा लेते थे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: UP: रिटायर्ड फौजी बताकर प्रसाद खिलाकर किया बेहोश, ट्रेन में सोने की चेन, मोबाइल और कैश की लूट

आरोपियों ने 2 फरवरी 2026 को कस्बा नगीना स्थित नगर पालिका गेट के पास एक महिला से कुंडल लेने की घटना स्वीकार की. इसके अलावा लगभग एक माह पूर्व बिजनौर में एक अस्पताल के बाहर और करीब ढाई महीने पहले धामपुर के भगत सिंह चौक के पास भी इसी तरह की वारदात की थी.

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है. साथ ही नागरिकों, विशेषकर महिलाओं से अपील की है कि अजनबी लोगों से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement