scorecardresearch
 

सनकी युवक का 'बाहुबली' अवतार देख चकराया सबका सिर, छत वाली टंकी लेकर पहुंच गया पेट्रोल पंप, Video

UP के बस्ती जिले में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों ने आम जनता के बीच अजीबोगरीब हालात पैदा कर दिए. एक युवक अपनी बाइक या कार नहीं, बल्कि 1000 लीटर की पानी की टंकी लेकर पेट्रोल पंप पहुंच गया.

Advertisement
X
बस्ती के हरैया में टंकी लेकर पेट्रोल लेने पहुंचा युवक.(Photo:Screengrab)
बस्ती के हरैया में टंकी लेकर पेट्रोल लेने पहुंचा युवक.(Photo:Screengrab)

यूपी के बस्ती में गैस किल्लत के वीडियो वायरल होने के बाद अब पेट्रोल किल्लत के वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं. एक पेट्रोल पंप पर एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला, जहां एक युवक 1000 लीटर की टंकी लेकर फिलिंग स्टेशन पहुंच गया. यह देख मौके पर मौजूद लोग युवक पर हंसने लगे.

दरअसल, वीडियो में दिख रहा युवक शायद इस सोच के साथ आया था कि एक ही बार में 1000 लीटर तेल जमा कर लिया जाए ताकि भविष्य में लाइन में न लगना पड़े.

वह बाकायदा अपनी टंकी लेकर फिलिंग स्टेशन के नोजल तक पहुंच गया और डिलीवरी मैन से तेल देने की जिद करने लगा. युवक का यह 'बाहुबली' अंदाज देखकर वहां मौजूद अन्य लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए.

यह सनकी युवक तेल भराने के चक्कर में 1000 लीटर की पानी टंकी लेकर हरैया थाना क्षेत्र के भदावल पंप पर पहुंच था और डिलीवरी मैन से तेल देने की जिद करने लगा. लेकिन नियमों के मुताबिक डिलीवरी बॉय ने तेल देने से मना कर दिया. देखें VIDEO:- 

फिलहाल घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जहां लोग इस बाहुबली की जमकर चुटकी ले रहे हैं.

Advertisement

गौरतलब है कि इन दिनों जनपद में पेट्रोल पंपों पर अफवाहों के चलते तेल भरवाने की होड़ मची हुई है, जिसके कारण जिले के हर पंप पर लंबी-लंबी भीड़ जमा हो रही है.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement