scorecardresearch
 

UP: सिक्योरिटी गार्ड समेत 6 लोगों को बनाया बंधक, फिर 80 लाख रुपये के कॉपर कॉइल लेकर हुए फरार

लखनऊ के चिनहट इंडस्ट्रियल एरिया में सिक्योरिटी गार्ड समेत 6 लोगों को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया.पुलिस का कहना है कि फैक्ट्री के कर्मचारियों को बंधक बनाने के बाद बदमाशों ने कोई बड़ी गाड़ी भी बुलाई थी, जिसमें कॉइल को लादकर लेकर गए. मामले में एफआईआर दर्ज की गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Advertisement
X
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस.
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट इंडस्ट्रियल एरिया में सिक्योरिटी गार्ड समेत 6 लोगों को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया. बदमाशों ने लोहे की सरिया के बल पर बालाजी ट्रांसफार्मर के कर्मचारियों को बंधक बनाकर ट्रांसफार्मर के कॉपर कॉइल पर हाथ साफ कर लिया. पुलिस का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज की गई है और कार्रवाई की जा रही है.

6500 किलोग्राम कॉपर के कॉयल लेकर हुए फरार
 
डीसीपी ईस्ट आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि,घटना 26-27 जनवरी रात की है. फैक्ट्री के मालिक संजय अग्रवाल ने तहरीर दी है, जिसमें कहा है कि उनकी फैक्ट्री में ट्रांसफार्मर के कॉइल बदले जाते हैं. उस फैक्ट्री में रात में 8 से 10 लोग आए और उनके 6 कर्मचारियों को बंधक बना लिया. इसके बाद 6500 किलोग्राम कॉपर के कॉयल लेकर फरार हो गए.

6 कर्मचारियों को बनाया गया था बंधक

जिन छह कर्मचारियों को बंधक बनाया गया था, उसमें एक सिक्योरिटी गार्ड भी था. उसने बताया कि 4 से 6 लोग आए थे, जिन्होंने अपने हाथ में सरिया जैसा कुछ चीज लिया था. उसी के दम पर हम सभी को बंधक बनाया और कॉपर के कॉइल को साथ लेकर चले गए. जानकारी के मुताबिक, कॉपर के कॉइल की कीमत करीब 80 लाख रुपये हैं.

Advertisement

'पुलिस सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है' 

डीसीपी आशीष श्रीवास्तव ने आगे बताया कि फैक्ट्री के कर्मचारियों को बंधक बनाने के बाद बदमाशों ने कोई बड़ी गाड़ी भी बुलाई थी, जिसमें कॉइल को लादकर लेकर गए. फिलहाल, मामले में एफआईआर दर्ज की गई है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है. जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement