scorecardresearch
 

ऐसे होते हैं चीन में फ्लैट, 30 हजार किराया देख लोग बोले- ये तो बेंगलुरु से सस्ता

चीन एक फ्लैट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें करीब 30 हजार रुपये किराए में मिलने वाली सुविधाएं देख लोग हैरान रह गए हैं. कई यूजर्स इसकी तुलना बेंगलुरु के महंगे किराए से कर रहे हैं और कह रहे हैं कि यह तो बेंगलुरु से भी सस्ता है, जिससे अब अलग-अलग शहरों के रेंट को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

Advertisement
X
वीडियो में दिखाया गया अपार्टमेंट शहर के सेंटर में स्थित है (Photo:Insta/@advikjourney)
वीडियो में दिखाया गया अपार्टमेंट शहर के सेंटर में स्थित है (Photo:Insta/@advikjourney)

हैपिनेस इंडेक्स में भारत 116वें स्थान पर है, यानी खुशी के मामले में हम काफी पीछे हैं. लेकिन अगर जमीनी हकीकत देखें तो भारतीयों की टेंशन की असली वजह क्या है? अगर सर्वे हो तो महानगरों में घर ढूंढना किसी जंग से कम नहीं है. 
ये भी एक वजह हो सकती है भारतीयों के दुखी होने में.

मुंबई, बेंगलुरु और दिल्ली जैसे शहरों में महंगा किराया, मकान मालिक के सख्त नियम, और खराब वेंटिलेशन जैसी समस्याएं लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को मुश्किल बना रही हैं. कई लोग अपनी सैलरी का बड़ा हिस्सा सिर्फ किराए में खर्च कर देते हैं, फिर भी उन्हें संतोषजनक घर नहीं मिल पाता.

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चीन के फ्लैट्स दिखाए गए हैं. दावा किया जा रहा है कि वहां कम किराए में बेहतर सुविधाओं वाले घर मिल जाते हैं.

चीन के वुहान से एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक भारतीय यूट्यूबर अद्विक एक स्टूडियो अपार्टमेंट का टूर कराते नजर आते हैं. यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया, जहां उन्होंने उस घर की झलक दिखाई, जिसमें वे पहले रहते थे. वह वहां अपना कुछ सामान लेने पहुंचे थे और उसी दौरान उन्होंने यह वीडियो शूट किया.

Advertisement

वीडियो में दिखाया गया अपार्टमेंट शहर के सेंटर में स्थित है और इसका किराया करीब 30,000 रुपये बताया गया. जैसे ही यह जानकारी सामने आई, सोशल मीडिया पर लोगों ने इसकी तुलना बेंगलुरु के किराए से करनी शुरू कर दी. कई यूजर्स ने हैरानी जताते हुए लिखा-बेंगलुरु से सस्ता है यहां का किराया

देखें वीडियो

 

दरअसल, बेंगलुरु के कई इलाकों में 1बीएचके फ्लैट का किराया 20,000 से 40,000 रुपये तक पहुंच चुका है. ऐसे में चीन के वुहान जैसे टियर-2 शहरों में इसी बजट में स्टूडियो अपार्टमेंट मिलना लोगों को चौंका रहा है. कुछ यूजर्स ने यह भी बताया कि चेंगदू जैसे शहरों में भी किराया अपेक्षाकृत कम है और सुविधाएं बेहतर मिलती हैं.

इस वीडियो को करीब 50 लाख व्यूज और 2 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. सैकड़ों लोगों ने कमेंट कर अलग-अलग शहरों के किराए का अनुभव शेयर किया. एक यूज़र ने लिखा कि ऑस्ट्रेलिया में मैं 27 हजार रुपये में सिर्फ शेयरिंग रूम में रहता हूं. वहीं एक अन्य यूजर ने दुबई का उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसा कमरा वहां 1 से 1.5 लाख रुपये तक का पड़ता है.

इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर अलग-अलग शहरों में बढ़ते किराए और रहने की लागत को लेकर चर्चा छेड़ दी है, जहां लोग अब ग्लोबल तुलना कर रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement