scorecardresearch
 

भारत की एक चीज 'बहुत परेशान' करती है...अमेरिकी महिला का वीडियो वायरल

एक अमेरिकी महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह भारत की सस्ती और आसान हेल्थ केयर सिस्टम की तारीफ करती हैं और अमेरिका की महंगी हेल्थ फैसिलिटी से तुलना करती हैं.

Advertisement
X
लिज़ ने अपने अनुभव के आधार पर अमेरिका की हेल्थकेयर सिस्टम पर भी तंज कसा. ( Photo: Insta/ @Liz & Shiv)
लिज़ ने अपने अनुभव के आधार पर अमेरिका की हेल्थकेयर सिस्टम पर भी तंज कसा. ( Photo: Insta/ @Liz & Shiv)

आजकल सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक अमेरिकी महिला भारत की हेल्थ केयर सिस्टम की तारीफ करती नजर आ रही हैं. यह वीडियो लोगों का ध्यान इसलिए खींच रहा है क्योंकि इसमें उन्होंने मजाकिया अंदाज में भारत और अमेरिका की हेल्थ केयर सिस्टम की तुलना की है.
इस वीडियो को Liz Bohms नाम की एक अमेरिकी महिला ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में वह शुरुआत में कहती हैं कि भारत की एक चीज उन्हें 'बहुत परेशान' करती है, लेकिन आगे जो वह बताती हैं, वह सुनकर लोग हंस भी रहे हैं और सोचने पर भी मजबूर हो रहे हैं.

भारत की हेल्थकेयर को बताया 'बहुत आसान'
वीडियो में लिज़ बोम्स मजाक करते हुए कहती हैं कि भारत में स्वास्थ्य सेवाएं इतनी आसान और तेज हैं कि यह 'परेशान करने वाली' लगती हैं. उनका कहना है कि भारत में आप सीधे अस्पताल जा सकते हैं, उसी दिन डॉक्टर से मिल सकते हैं, टेस्ट भी जल्दी हो जाते हैं और खर्च भी बहुत कम होता है. उन्होंने कहा कि उन्हें किसी अपॉइंटमेंट के लिए महीनों इंतजार नहीं करना पड़ता और न ही साधारण जांच के लिए हजारों रुपये खर्च करने पड़ते हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Liz & Shiv (@spicygori)

अमेरिका से की तुलना
लिज़ ने अपने अनुभव के आधार पर अमेरिका की हेल्थकेयर सिस्टम पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि अमेरिका में डॉक्टर से मिलने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है. कई क्लीनिक में फोन करना पड़ता है और इलाज काफी महंगा होता है. उन्होंने कहा- अमेरिका में तो असली ‘मज़ा’ तब आता है जब आपको पता चलता है कि आपका बीमा इलाज को कवर ही नहीं करता. उनकी यह बात लोगों को हंसा भी रही है और एक सच्चाई भी दिखा रही है कि अमेरिका में हेल्थकेयर सिस्टम कई बार जटिल और महंगा हो सकता है.

Advertisement

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया
यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने इस पर जमकर प्रतिक्रिया दी. कई लोगों ने लिज़ की बात से सहमति जताई और अपने अनुभव भी साझा किए. एक यूजर ने लिखा- मैं अमेरिका से भारत आया हूं और यहां उसी दिन डॉक्टर से अपॉइंटमेंट मिलना मुझे आज भी हैरान करता है. दूसरे यूजर ने कहा- यह व्यंग्य बिल्कुल सही है. हेल्थकेयर हर जगह इतनी ही आसान होनी चाहिए.

एक और व्यक्ति ने लिखा- “भारत में लोग सिस्टम की शिकायत करते हैं, लेकिन जब आप इसे दुनिया से तुलना करते हैं, तो बहुत कुछ अच्छा भी है. कुछ लोगों ने अपने निजी अनुभव भी बताए, जो इस तुलना को और मजबूत बनाते हैं.  एक यूजर ने बताया कि उन्होंने भारत में जो मेडिकल टेस्ट करवाया, वह अमेरिका की तुलना में बहुत सस्ता था. एक अन्य ने लिखा- अमेरिका में आधा समय तो यह समझने में ही निकल जाता है कि आपका बीमा क्या कवर करता है. वहीं, एक यूजर ने मजाक में कहा- यह पहली बार है जब मैंने किसी को यह शिकायत करते देखा है कि हेल्थकेयर बहुत अच्छा है.

क्यों खास है यह वीडियो?
यह वीडियो सिर्फ मजाक नहीं है, बल्कि यह एक बड़ा अंतर दिखाता है. भारत में हेल्थकेयर अधिक सुलभ (accessible) है. वहीं दूसरी ओर, अमेरिका में हेल्थकेयर सिस्टम उन्नत होने के बावजूद कई लोगों के लिए महंगा हो सकता है. लिज़ बोम्स का यह वीडियो एक मजाकिया अंदाज में एक गंभीर मुद्दे को सामने लाता है. यह दिखाता है कि भारत की स्वास्थ्य सेवाओं में कई ऐसी खूबियां हैं, जिन्हें अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement