scorecardresearch
 

दो टाइगर की फाइट देखने बेहद करीब पहुंचीं जीपें, पूर्व IFS अधिकारी ने बताया क्यों है ये खतरनाक

वायरल वीडियो में दिखता है कि जंगल के बीच दो टाइगर आमने-सामने हैं और उनके बीच टकराव की स्थिति बन गई है. इसी फाइट को करीब से देखने के लिए सफारी गाड़ियां बेहद पास तक पहुंच जाती हैं और पूरे दृश्य को कैमरे में कैद करती नजर आती हैं.

Advertisement
X
 वायरल वीडियो में दिखता है कि जंगल के बीच दो टाइगर आमने-सामने हैं ((Photo:X/@susantananda3))
वायरल वीडियो में दिखता है कि जंगल के बीच दो टाइगर आमने-सामने हैं ((Photo:X/@susantananda3))

सोशल मीडिया पर जंगल से जुड़े वीडियो अक्सर तेजी से वायरल होते हैं. लोगों को जानवरों की जिंदगी करीब से देखने में खास दिलचस्पी होती है.ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों चर्चा में है, जो दिखाता है कि इंसान किस तरह जानवरों की दुनिया में दखल देने लगता है. कई बार यह उत्सुकता इतनी बढ़ जाती है कि लोग अपनी और जानवरों की जान तक जोखिम में डाल देते हैं.

वायरल वीडियो में दिखता है कि जंगल के बीच दो टाइगर आमने-सामने हैं. इसी टकराव को करीब से देखने के लिए सफारी गाड़ियां बेहद पास तक पहुंच जाती हैं और पूरे दृश्य को कैमरे में कैद करती नजर आती हैं.


वीडियो को पूर्व IFS अधिकारी सुसांता नंदा ने शेयर किया है. इसमें दो टाइगर आपस में टकराते दिख रहे हैं. लेकिन हैरानी की बात यह है कि कई सफारी जीप्स उनके बेहद करीब आकर खड़ी हो गईं.वीडियो में साफ दिखता है कि टाइगर के आसपास कई गाड़ियां अलग-अलग दिशाओं से करीब आती जा रही हैं.हालात तब और बिगड़ते हैं, जब दोनों टाइगर अचानक सड़क पार करते हुए छलांग लगाते हैं. ऐसा लगता है जैसे वे गाड़ियों के दबाव से निकलने की कोशिश कर रहे हों.

सुसांता नंदा की चेतावनी

सुसांता नंदा ने इस पर सख्त चेतावनी दी. उन्होंने लिखा कि ऐसी स्थिति में टाइगर की फाइट कभी भी खतरनाक मोड़ ले सकती है और यह जानलेवा साबित हो सकती है.उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ नियम बनाना काफी नहीं है, लोगों को खुद जिम्मेदारी दिखानी होगी और जानवरों की जगह का सम्मान करना होगा.

Advertisement

देखें वायरल वीडियो

 

क्या कहते हैं नियम

नंदा ने सफारी के बेसिक नियम भी बताए. उनके मुताबिक, गाड़ियों के बीच कम से कम 500 मीटर की दूरी होनी चाहिए.इसके अलावा जानवरों को घेरना नहीं चाहिए और अगर वे तनाव में दिखें, तो तुरंत पीछे हट जाना चाहिए.

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. कई लोगों ने इसे गैर-जिम्मेदार टूरिज्म बताया, तो कुछ ने कहा कि ऐसे मामले पहले भी सामने आते रहे हैं.लोगों का मानना है कि जंगल में देखने और दखल देने के बीच की लाइन अक्सर पार हो जाती है.यह वीडियो याद दिलाता है कि जंगल सिर्फ देखने की जगह नहीं, बल्कि जानवरों का घर है. वहां जिम्मेदारी से रहना ही सबसे जरूरी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement