scorecardresearch
 

रील के चक्कर में रौंदी फसल! सूरजमुखी के खेत में घुसे लोग, किसान ने डांटकर भगाया

सूरजमुखी के खूबसूरत खेत में लोग रील बनाने पहुंचे, लेकिन कुछ ही मिनटों में 'परफेक्ट शॉट' की ये कोशिश किसान की महीनों की मेहनत पर भारी पड़ गई.फसल कुचलती रही और कैमरे चलते रहे. वीडियो में देखें फिर क्या हुआ.

Advertisement
X
नजारा इतना आकर्षक है कि लोग इसे 'परफेक्ट रील स्पॉट' समझकर खेत में घुस जाते हैं (Photo:X/@SL_Dewasi91)
नजारा इतना आकर्षक है कि लोग इसे 'परफेक्ट रील स्पॉट' समझकर खेत में घुस जाते हैं (Photo:X/@SL_Dewasi91)

रील और वायरल होने की इस दौड़ में अब हर जगह 'रील स्पॉट' बनती जा रही है. सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जहां आम लोगों को रील बनाने वालों की वजह से परेशानी झेलनी पड़ती है. कभी मेट्रो में शूटिंग होती है, तो कभी सार्वजनिक जगहों पर. लेकिन इस ट्रेंड में सबसे बड़ी कमी जो साफ दिखती है, वो है सिविक सेंस की कमी.

अब इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक खूबसूरत सूरजमुखी का खेत नजर आता है, जहां फूल पूरी तरह खिले हुए हैं. नजारा इतना आकर्षक है कि लोग इसे 'परफेक्ट रील स्पॉट' समझकर खेत में घुस जाते हैं.

कोई मोबाइल कैमरा सेट कर डांस कर रहा है, तो कोई सेल्फी लेने में लगा है. लेकिन इन सबके बीच किसी का ध्यान इस बात पर नहीं जाता कि उनके पैरों तले फसल कुचल रही है. किसान की महीनों की मेहनत कुछ मिनटों की वीडियो के लिए बर्बाद हो रही है.

देखें वायरल वीडियो

 

वीडियो में आगे जो होता है, वह इस पूरे ट्रेंड की सच्चाई दिखाता है. अचानक खेत का मालिक, यानी किसान, गुस्से में आता है और भीड़ को डांटकर वहां से भगाता है. लोग भागते नजर आते हैं, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका होता है.

Advertisement

 सोशल मीडिया vs किसानों की मेहनत

यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी कई वीडियो सामने आ चुके हैं, जहां लोग 'परफेक्ट शॉट' के लिए खेतों में घुस जाते हैं. कई बार किसी की निजता का भी ख्याल नहीं करते हैं.बस सवाल व्यूज और सोशल  मीडिया पर कूल देखने का होता है. 

इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने इस पर कमेंट भी किए.कुछ ने अपने अनुभव भी शेयर किये. किसी का कहना था कि मेट्रो के सफर के दौरान भी ऐसा हमने कुछ देखा है. वहीं किसी का कहना था कि कई बार अच्छे व्यूज के लिए लोग किसी की प्राइवेसी को भी इग्नोर कर देते हैं. वहीं किसी का कहना है कि रील बनाना गलत नहीं है, लेकिन किसी की मेहनत की कीमत पर नहीं.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement