scorecardresearch
 

Video:अचानक सामने आई व्हेल, सर्फर से टक्कर… हवा में उछल गया युवक

शांत समंदर, धीमी हवा और मस्ती में सर्फिंग… तभी अचानक पानी फाड़कर निकली एक विशाल व्हेल और सब कुछ बदल गया. सैन फ्रांसिस्को का ये वीडियो वायरल हो रहा है.

Advertisement
X
  सैन फ्रांसिस्को बे में ग्रे व्हेल्स की माइग्रेशन सीजन चल रहा है (Representative image: Pexels)
सैन फ्रांसिस्को बे में ग्रे व्हेल्स की माइग्रेशन सीजन चल रहा है (Representative image: Pexels)

अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में क्रिसी फील्ड इलाके में एक विंडसर्फर की ग्रे व्हेल से सीधी टक्कर हो गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शांत समुद्र में अचानक व्हेल का उभरना और सर्फर का हवा में उछलकर गिरना साफ दिख रहा है


क्या हुआ था?

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, 24 मार्च 2026 को क्रिसी फील्ड बीच के पास एरिक क्रेमर्स विंडसर्फिंग कर रहे थे.वीडियो में दिखता है कि पहले सब कुछ शांत था.समुद्र की लहरें, दूर एक कार्गो जहाज चल रहा था, किनारे पर लोग खड़े थे, और दूर गोल्डन गेट ब्रिज का नजारा भी दिख रहा था.अचानक एक विशाल ग्रे व्हेल सतह पर उभरी और एरिक की बोर्ड से सीधी टक्कर हो गई.

 टक्कर इतनी जोरदार थी कि एरिक हवा में उछलकर सीधे पानी में जा गिरे. व्हेल पानी में गायब हो गई, जबकि एरिक पानी में तैरते हुए नजर आए.एरिक ने अपने इंस्टा पोस्ट पर लिखा कि  मैंने इलाके में पहले ही कुछ व्हेल्स देख ली थीं, इसलिए अपनी स्पीड बहुत कम कर ली थी, लेकिन आखिरी रन पर लौटते वक्त वह अचानक मेरे ठीक सामने पॉप अप हो गई. खुशी है कि हम दोनों ठीक हैं.

Advertisement

देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर बहस

वीडियो वायरल होते ही यूजर्स में बहस छिड़ गई.कुछ ने कहा कि अगर व्हेल दिख रही थी तो दूर क्यों नहीं रहे? 300 फीट की दूरी रखनी चाहिए.कुछ ने इसे अनपेक्षित हादसा बताया और कहा कि प्रकृति के साथ कभी-कभी ऐसा हो जाता है.
कई यूजर्स ने सलाह दी कि वाइल्डलाइफ के पास सावधानी बरतनी चाहिए.


सैन फ्रांसिस्को बे में ग्रे व्हेल्स की माइग्रेशन सीजन चल रहा है. हाल के दिनों में व्हेल्स के किनारे आने की घटनाएं बढ़ी हैं.इसी हफ्ते कैलिफोर्निया तट पर तीन ग्रे व्हेल्स मरी हुई मिली हैं, जिससे पर्यावरणविद् चिंतित हैं.विशेषज्ञों का कहना है कि व्हेल्स अब पहले से ज्यादा किनारे की तरफ आ रही हैं, इसलिए विंडसर्फर्स, काइटसर्फर्स और बोटर्स को सतर्क रहना चाहिए.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement