scorecardresearch
 

90 लाख का खाना... रेस्टोरेंट मालिक ने शेयर किया बिल का VIDEO, खाने के रेट कर देंगे हैरान

बिल में ऑर्डर की गईं खाने की डिश और ड्रिंक्स के बारे में लिखा है. साथ ही उनके दाम भी लिखे हैं. बिल में देखा जा सकता है कि रेस्टोरेंट में आए लोगों ने खाने के लिए कई डिश मंगाई थीं.

Advertisement
X
शेफ ने शेयर किया 90 लाख का बिल (तस्वीर- Salt Bae/Instagram)
शेफ ने शेयर किया 90 लाख का बिल (तस्वीर- Salt Bae/Instagram)

साल्ट बेई के नाम से मशहूर तुर्की के शेफ नुसरत गोक्से ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर लोगों को हैरान कर दिया है. खाने का ये बिल 108,500 डॉलर (करीब 90,23,028 रुपये) का है. ये उनके दुबई के रेस्टेरेंट में एक बार के खाने का बिल है, जो कुछ लोगों ने बीते हफ्ते दिया है.

इसका वीडियो शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'पैसा आता है, पैसा जाता है.' बिल में ऑर्डर की गईं खाने की डिश और ड्रिंक्स के बारे में लिखा है. साथ ही उनके दाम भी लिखे हैं.

बिल में देखा जा सकता है कि रेस्टोरेंट में आए लोगों ने खाने के लिए कई डिश मंगाई थीं. अब खाने के दाम तो आपने देख लिए, कि आखिर ये कितने ज्यादा हैं. लेकिन इससे भी हैरानी वाली बात ये है कि खाना खाने वालों ने 24,500 डॉलर (करीब 20 लाख रुपये) टिप के तौर पर दिए हैं.

रसीद में खाने के दाम और कुल अमाउंट यूएई की मुद्रा में ही लिखा हुआ है. इस बिल को देखने के बाद लोगों ने पोस्ट पर गुस्से भरे कमेंट किए हैं.

वहीं बिल की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है. लोगों का कहना है कि ये सबसे अधिक दाम वाला रेस्टोरेंट है, जिसके बारे में बढ़ा चढ़ाकर बताया जाता है.

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने खाने के इतने अधिक दाम होने पर नाराजगी जताई है. उनका कहना है कि एक तरफ दुनिया की बड़ी आबादी भूख से मर रही है. पैसों के अभाव में बहुत से लोग परेशान हैं. और यहां महज एक बार का खाना 90 लाख रुपये में खाया जा रहा है.

साथ ही टिप के तौर पर 20 लाख रुपये दिए जा रहे हैं. इसे लोग पैसे की बर्बादी बता रहे हैं. साल्ट बेई तुर्की के शेफ और उद्यमी हैं, जो नमक छिड़कने के अपने अनोखे तरीके के कारण प्रसिद्ध हुए थे.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement