scorecardresearch
 

ऐसा पार्सल कौन भेजता है? रैपिडो ड्राइवर की गोद में बैठा दिखा कुत्ता, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक रैपिडो ड्राइवर पार्सल के रूप में एक क्यूट लैब्राडोर कुत्ते को डिलीवर करता नजर आता है. ड्राइवर की गोद में आराम से बैठा कुत्ता लोगों का दिल जीत रहा है. 

Advertisement
X
वीडियो की सबसे खास बात यह है कि कुत्ता बिल्कुल शांत और खुश नजर आ रहा है. ( Photo: Instagram/@kalua_theblacklab)
वीडियो की सबसे खास बात यह है कि कुत्ता बिल्कुल शांत और खुश नजर आ रहा है. ( Photo: Instagram/@kalua_theblacklab)

आपने कभी सोचा है कि पार्सल डिलीवरी के नाम पर किसी को एक प्यारा सा कुत्ता मिल जाए? सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लगता है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने इस मजेदार पल को सच कर दिखाया. एक रैपिडो ड्राइवर को जब डिलीवरी के दौरान पार्सल मिला, तो वह कोई सामान नहीं बल्कि एक क्यूट लैब्राडोर कुत्ता था. इस अनोखे और दिल छू लेने वाले नजारे ने इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया, जहां इसे लाखों लोगों ने देखा और पसंद किया. 

रास्ते को इंजॉय करता दिखा डॉग
आमतौर पर जब कोई डिलीवरी ड्राइवर पार्सल लेकर जाता है, तो हम सोचते हैं कि उसमें कोई सामान होगा. लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग था. वीडियो में दिखाया गया कि एक रैपिडो ड्राइवर अपनी बाइक चला रहा है, और उसकी गोद में एक प्यारा सा काला लैब्राडोर कुत्ता बैठा हुआ है. कुत्ता बिल्कुल शांत नजर आ रहा है और ऐसे बैठा है जैसे वह कोई आम यात्री हो. वह सामने की तरफ देख रहा है और रास्ते को इंजॉय कर रहा हो.

ड्राइवर भी इस स्थिति को लेकर थोड़ा हैरान और खुश नजर आता है. वह मजाक करते हुए कहता है- जिंदगी कहा जा रही है? लोग पार्सल के नाम पर कुछ भी भेज देते हैं. ये कैसा पार्सल है? उसकी बात सुनकर साफ लगता है कि वह इस अनोखे अनुभव को एंजॉय कर रहा है. इस पूरे सफर के दौरान ड्राइवर ने बहुत सावधानी से बाइक चलाई. उसने यह भी ध्यान रखा कि कुत्ता पूरी तरह सुरक्षित रहे. कुत्ता भी पूरे समय आराम से बैठा रहा, जिससे यह सफर और भी खास बन गया.

Advertisement

लोगों ने ड्राइवर की तारीफ की 
वीडियो की सबसे खास बात यह है कि कुत्ता बिल्कुल शांत और खुश नजर आ रहा है. ऐसा लग रहा है जैसे उसे बाइक की सवारी का पूरा आनंद मिल रहा हो. आमतौर पर जानवर बाइक पर बैठने से घबरा सकते हैं, लेकिन इस कुत्ते का व्यवहार बिल्कुल अलग था. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रिया दी. कई लोगों ने कहा कि यह अब तक का सबसे प्यारा पार्सल है. कुछ लोगों ने मजाक में लिखा कि अगर उन्हें भी ऐसा पार्सल मिले, तो वे कभी मना नहीं करेंगे.

कई यूजर्स ने ड्राइवर की तारीफ भी की. उनका कहना था कि ड्राइवर ने बहुत जिम्मेदारी से कुत्ते को संभाला और उसकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा. वहीं कुछ लोगों ने कुत्ते को बहुत प्यारा और दिल जीत लेने वाला बताया. कुछ कमेंट्स में लोगों ने यह भी कहा कि ऐसा वीडियो देखने के बाद उनका मूड तुरंत अच्छा हो गया. इसे देखकर उन्हें खुशी और सुकून मिला. यही वजह है कि इस तरह के वीडियो को सेरोटोनिन बूस्ट भी कहा जाता है, यानी ऐसा कंटेंट जो आपको तुरंत खुश कर दे. यह वीडियो हमें यह भी सिखाता है कि जिंदगी में छोटी-छोटी चीजें भी खुशी दे सकती हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement