scorecardresearch
 

सफारी जीपों से घिरा टाइगर... रणथंभौर का वीडियो देख लोग बोले- कौन किसके इलाके में?

रणथंभौर नेशनल पार्क से सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जंगल का राजा कहे जाने वाला टाइगर अपने ही इलाके में घिरा हुआ नजर आता है. कई सफारी जीपें उसे चारों तरफ से इस तरह घेर लेती हैं कि उसके पास आगे बढ़ने की जगह तक नहीं बचती.

Advertisement
X
इस घटना ने वाइल्डलाइफ टूरिज्म को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं  (Photo:Insta/@monty_thetraveller)
इस घटना ने वाइल्डलाइफ टूरिज्म को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं (Photo:Insta/@monty_thetraveller)

वाइल्डलाइफ टूरिज्म में संतुलन बनाए रखना कितना जरूरी है, यह एक वायरल वीडियो से साफ समझ आता है.यह वीडियो राजस्थान के रणथंभौर नेशनल पार्क का है. इस वायरल क्लिप में एक टाइगर कई सफारी जीपों से घिरा हुआ नजर आता है. हालात ऐसे हो जाते हैं कि उसके पास आगे बढ़ने की लगभग कोई जगह नहीं बचती. यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर मांटी भट्ट ने शेयर किया है. जैसे ही यह सामने आया, इस पर बहस शुरू हो गई कि क्या इंसान अब जानवरों के दायरे में घुस रहे हैं.

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कई जीपें टाइगर के बेहद करीब पहुंच गई हैं. पर्यटक, जिनमें भारतीय और विदेशी दोनों शामिल हैं, अपने मोबाइल और कैमरों से तस्वीरें लेने में व्यस्त हैं, जबकि टाइगर एक जगह खड़ा दिखाई देता है. क्लिप के साथ लिखे कैप्शन में कहा गया है कि टाइगर बेहद करीब आया, लेकिन जीपों ने उसे रास्ता नहीं दिया. इस दौरान जानवर का व्यवहार असहज और तनावग्रस्त नजर आता है.

देखें वायरल वीडियो

वाइल्डलाइफ टूरिज्म को लेकर गंभीर सवाल

इस घटना ने वाइल्डलाइफ टूरिज्म को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक, इस तरह की भीड़ और घेराबंदी से टाइगर जैसे जानवरों का तनाव स्तर बढ़ सकता है. शरीर में कॉर्टिसोल बढ़ने से उनमें रक्षात्मक आक्रामकता की संभावना भी पैदा हो सकती है, जो इंसानों और जानवरों दोनों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है.

Advertisement

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों का गुस्सा साफ दिखाई दे रहा है. 72 हजार से ज्यादा व्यूज़ और 46 हजार से अधिक लाइक्स के साथ, सैकड़ों यूज़र्स ने कमेंट कर अपनी नाराजगी जताई. एक यूजर ने लिखा कि इन सभी इंसानों के बीच टाइगर ज्यादा समझदार लग रहा है. वहीं दूसरे ने कहा कि वह अपने ही घर में ट्रैफिक जाम झेल रहा है. एक अन्य यूजर ने सफारी मैनेजमेंट को खराब बताते हुए इसे शर्मनाक स्थिति करार दिया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement