scorecardresearch
 

'अगर ये लग्जरी है तो जनरल डिब्बा कैसा होगा?’ पाकिस्तान की प्रीमियम ट्रेन का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की एक लग्जरी ट्रेन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में ट्रेन के अंदर की सुविधाएं और हालत दिखाई गई हैं, जिसे देखकर कई लोग हैरानी जता रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि अगर पाकिस्तान की लग्जरी ट्रेन का यह हाल है, तो वहां के जनरल डिब्बों की स्थिति कैसी होगी.

Advertisement
X
वीडियो में व्लॉगर ट्रेन की सुविधाएं दिखाते नजर आते हैं  (Photo: insta/ ASM Clips)
वीडियो में व्लॉगर ट्रेन की सुविधाएं दिखाते नजर आते हैं (Photo: insta/ ASM Clips)

भारत और पाकिस्तान दोनों देशों की रेल व्यवस्था की जड़ें ब्रिटिश दौर से जुड़ी हैं, लेकिन समय के साथ दोनों का विकास बिल्कुल अलग दिशा में गया. भारत ने रेलवे नेटवर्क, तकनीक और हाई-स्पीड ट्रेनों पर तेजी से काम किया, जबकि पाकिस्तान का रेल सिस्टम अपेक्षाकृत धीमी रफ्तार से आगे बढ़ा.

आज भारतीय रेलवे दुनिया के सबसे बड़े नेटवर्क में शामिल है, वहीं पाकिस्तान में अब भी कई रूट्स पर पुराने कोच और पारंपरिक ट्रेन सिस्टम देखने को मिलते हैं. हालांकि वहां की कुछ ट्रेनों को प्रीमियम कैटेगरी में रखा जाता है, जिनमें ग्रीन लाइन और बिजनेस एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें शामिल हैं.

इसी बीच पाकिस्तान की एक ट्रेन का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर @mahibeba ने अपने वीडियो में बिजनेस एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच का टूर कराया. वीडियो में वह ट्रेन की सुविधाएं दिखाते नजर आते हैं और बताते हैं कि यह पाकिस्तान की लग्जरी ट्रेनों में गिनी जाती है.

ट्रेन लाहौर से कराची के बीच चलती है और करीब 1200 किलोमीटर का सफर तय करती है. इस यात्रा में लगभग 18 से 20 घंटे लगते हैं. वीडियो के मुताबिक एसी कोच का किराया करीब 9900 पाकिस्तानी रुपये है, जो इंडियन करेंसी में लगभग 3300 रुपये के आसपास बैठता है.

Advertisement

देखें वायरल वीडियो

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ASM Clips (@mahibeba)

 

ये पाकिस्तान की लग्जरी ट्रेन है!

क्रिएटर के अनुसार ट्रेन में यात्रियों को तकिया, चादर और कंबल जैसी सुविधाएं दी जाती हैं. टिकट में रात का खाना और सुबह का नाश्ता भी शामिल होता है. वीडियो में उन्होंने यह भी दिखाया कि साइड लोअर बर्थ पर बैठने की जगह बनाई गई है. हालांकि ट्रेन की बनावट और सीट डिजाइन देखकर सोशल मीडिया पर भारतीय यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं.

कई लोगों ने लिखा कि अगर यह पाकिस्तान की लग्जरी ट्रेन है, तो सामान्य डिब्बों की हालत कैसी होगी. कुछ यूजर्स ने भारतीय ट्रेनों, खासकर महाराजा एक्सप्रेस और वंदे भारत से इसकी तुलना करनी शुरू कर दी. एक यूजर ने मजाक में पूछा कि एसी कोच के अंदर पंखा लगाने की जरूरत आखिर क्यों पड़ी. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि भारत में अब सेमी हाई-स्पीड ट्रेनें चल रही हैं, जबकि पाकिस्तान अभी भी पुराने सिस्टम पर निर्भर दिखाई देता है.

पाकिस्तान की खस्ताहाल ट्रेन व्यवस्था

भारत और पाकिस्तान को रेलवे सिस्टम विकसित करने का लगभग समान समय मिला था, लेकिन आज दोनों देशों के इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा अंतर दिखाई देता है. भारत जहां वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेनों और बुलेट ट्रेन परियोजनाओं पर काम कर रहा है, वहीं पाकिस्तान अब भी पारंपरिक डीजल इंजन वाली ट्रेनों को अपग्रेड करके चलाने पर ज्यादा निर्भर है. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो दोनों देशों की रेलवे व्यवस्था की तुलना का विषय बन गया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement