scorecardresearch
 

70 साल का दूल्हा, 22 साल की दुल्हन, पाकिस्तान की ये शादी हो रही है वायरल

ना उम्र की सीमा हो ना जन्म का हो बंधन, जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन... पाकिस्तान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो इस गाने की लाइन बिल्कुल सही साबित करता है.

Advertisement
X
इन  दोनों के बीच उम्र का अंतर 48 साल है (Photo:X/@@Theunk5555)
इन दोनों के बीच उम्र का अंतर 48 साल है (Photo:X/@@Theunk5555)

पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर में हुई एक अनोखी शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. 70 साल के हकीम बाबर ने 22 साल की युवती से शादी रचाई है, और दोनों के बीच 48 साल के उम्र के अंतर ने इंटरनेट पर बड़ा तूफान खड़ा कर दिया है. शादी के बाद सामने आए उनके प्रोफेशनल ब्राइडल फोटोशूट और वीडियो ने सोशल मीडिया पर शेयर किया.

ब्राइडल फोटोशूट ने बढ़ाई चर्चा

शादी के बाद कपल ने पारंपरिक अंदाज में फोटोशूट करवाया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं. एक क्लिप में दुल्हन 'एक था टाइगर' फिल्म के मशहूर गाने 'दिल दियां गल्लां' गाती नजर आती है, जबकि  दूल्हा सुर में उसका साथ देता दिख रहा है. यह प्यारा लेकिन असामान्य दृश्य जैसे ही X (ट्विटर) पर पहुंचा, लोगों ने इसे धड़ाधड़ शेयर करना शुरू कर दिया और देखते ही देखते यह शादी पूरे पाकिस्तान की वायरल चर्चा बन गई.

ये जोड़ी देखकर लोगों  ने क्या कहा

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर दो तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं. कुछ यूज़र्स ने कपल के आत्मविश्वास और खुलेपन की तारीफ की, जबकि कई लोगों ने उम्र के बड़े अंतर पर मज़ाक भी किया. मीम्स, कमेंट और रिएक्शन की बाढ़ ने इस शादी को पाकिस्तान से भारत तक वायरल कर दिया है.

Advertisement

कपल ने क्या कहा?

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, हकीम बाबर ने साफ कहा है कि यह शादी दोनों की इच्छा से हुई है. उनका कहना है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है. अगर प्रेम सच्चा हो तो रिश्ता हमेशा मजबूत रहता है. उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी तलाकशुदा हैं और इस शादी का फैसला सोच-समझकर इस्लामी सिद्धांतों के अनुसार लिया गया है.दुल्हन ने भी मीडिया से कहा कि सच्चा प्यार उम्र नहीं देखता, और दोनों ने अपनी मर्जी से यह रिश्ता स्वीकार किया है.

सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग शादी

रावलपिंडी की यह शादी सिर्फ उम्र के अंतर के कारण नहीं, बल्कि कपल के आत्मविश्वास, उनका बंधन और उनका फोटोशूट इन्हीं तीन कारणों से चर्चा में है. चाहे समर्थन हो या विरोध, 70 साल हकीम बाबर और उनकी 22 वर्षीय दुल्हन का यह विवाह इस समय पाकिस्तान की सबसे ज्यादा वायरल स्टोरी बन चुका है, और यह ट्रेंड अभी थमता हुआ नहीं दिख रहा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement