सच्चा प्यार किसी पहचान या पद का मोहताज नहीं होता. शायद यही वजह है कि एक तरफ राजनीति की दुनिया से आए जस्टिन ट्रूडो और दूसरी तरफ संगीत की चमकती दुनिया की स्टार कैटी पेरी, भीड़ के बीच बिल्कुल साधारण जोड़े की तरह नजर आए. इस वक्त सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं. दोनों को कैलिफोर्निया के कोचेला में साथ देखा गया, जहां उनके बीच की नजदीकियों ने लोगों का ध्यान खींच लिया.
भीड़ में भी एक-दूसरे के साथ
कोचेला के रंगीन माहौल में दोनों एक साथ जस्टिन बीबर की परफॉर्मेंस एन्जॉय करते दिखे. जस्टिन बीबर के गानों पर झूमते हुए दोनों के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए. कैटी पेरी ने इन पलों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिससे फैंस को उनके निजी समय की झलक मिली.
वीडियो और तस्वीरों में दोनों बेहद सहज और खुश नजर आए. कभी हाथ थामे भीड़ में चलते हुए, तो कभी साथ बैठकर स्नैक्स खाते हुए. एक तस्वीर में दोनों पीछे से हाथ पकड़कर चलते दिखे, तो दूसरी में साथ बैठकर नूडल्स खाते नजर आए.
ऐसे नजर आया ये लव बर्ड
इस पूरे नजारे में सबसे खास बात थी उनकी सादगी. ट्रूडो पीछे की तरफ कैप लगाए, जींस और टी-शर्ट में नजर आए, तो पेरी शॉर्ट्स और साधारण टी-शर्ट में दिखीं. अगर कोई उन्हें पहचान न पाए, तो यह दृश्य किसी आम कपल का लग सकता था, जो पहली बार किसी कॉन्सर्ट में साथ आया हो.
देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर भी छाया प्यार
कैटी पेरी ने अपने सोशल मीडिया पर इन खास पलों को शेयर करते हुए पूरे वीकेंड की झलक दिखाई. छोटे-छोटे वीडियो क्लिप्स में वह इवेंट की तैयारी, अपने जरूरी सामान और ट्रूडो के साथ बिताए समय को दिखाती नजर आईं.ट्रूडो का स्टाइल भी लोगों को पसंद आया.
प्यार की एक अलग कहानी
अगर दोनों के कनेक्शन की बात करें, तो उनका बैकग्राउंड बिल्कुल अलग है. एक तरफ ट्रूडो राजनीति का बड़ा चेहरा हैं, वहीं कैटी पेरी पॉप इंडस्ट्री की सुपरस्टार हैं. नेट वर्थ के मामले में भी कैटी पेरी आगे हैं. 2025 के एक अनुमान के मुताबिक जहां ट्रूडो की नेट वर्थ करीब 95 मिलियन डॉलर है, वहीं कैटी पेरी की नेट वर्थ लगभग 400 मिलियन डॉलर बताई जाती है.कैटी की लोकप्रियता पूरी दुनिया में है और उनके करोड़ों फैंस हैं, जबकि ट्रूडो की पहचान मुख्य रूप से राजनीति तक सीमित है. ऐसे में दोनों की यह डेट न सिर्फ फैंस बल्कि इंटरनेशनल मीडिया के लिए भी चर्चा का बड़ा विषय बन गई है.