scorecardresearch
 

वॉर रुकवाने का क्रेडिट ले रहे शहबाज, उधर पाकिस्तानी पूछ रहे- ये सीजफायर है क्या?

सीजफायर के ऐलान के बाद शहबाज शरीफ की जमकर वाहवाही हो रही है, लेकिन पाकिस्तान में अब भी सवाल उठ रहे हैं—क्या सच में जंग रुक गई है, सीजफायर का मतलब क्या होता है और इसकी मियाद कितनी होती है?

Advertisement
X
यह गूगल ट्रेंड पिछले 24 घंटों का है (Photo:ITG)
यह गूगल ट्रेंड पिछले 24 घंटों का है (Photo:ITG)

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ फूले नहीं समा रहे हैं. वजह है सीजफायर. 1 महीने से ज्यादा समय से जंग से घिरे मिडिल ईस्ट में अब शांति की बात हो रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर (युद्धविराम) का ऐलान कर दिया. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि अमेरिका, ईरान और उनके सभी सहयोगी, लेबनान समेत हर जगह तुरंत सीजफायर के लिए राजी हो गए हैं. दोनों पक्षों के बीच कूटनीतिक समाधान तक पहुंचने की कोशिश में पाकिस्तान की भूमिका एक मध्यस्थ के तौर पर अहम रही है.

इस खबर के आते ही शहबाज शरीफ की वाहवाही तो हो ही रही है. शहबाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग सोशल मीडिया और बयानों के जरिए इसका क्रेडिट भी ले रही है. बात यहां तक हो रही है कि पाकिस्तान ने जंग रुकवा दी. लेकिन पाकिस्तान की आवाम यह समझने की कोशिश कर रही है कि क्या सच में जंग रुक गई है. और यह सीजफायर होता क्या है. इसका मियाद क्या है.

यह भी पढ़ें: अक्ल है नहीं, नकल ही करेंगे पाकिस्तानी...! अंग्रेजी पोस्ट पर कैसे घिर गए शहबाज शरीफ

'ये सीजफायर क्या होता है'

पाकिस्तान के गूगल ट्रेंड में देखने पर आपको दिखेगा कि ज्यादातर लोगों के मन में यही सवाल है कि यह सीजफायर क्या होता है. यह गूगल ट्रेंड पिछले 24 घंटों का है. पाकिस्तान की आवाम गूगल बाबा से यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर यह सीजफायर क्या बला है. वहीं कुछ यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि सीजफायर को उर्दू में क्या कहते हैं. वैसे आपको बता दें कि सीजफायर को उर्दू में जंगबंदी कहते हैं. और यही था सीजफायर के मायने.

Advertisement

देखें 

 

 

वहीं पाकिस्तान के X प्लेटफॉर्म पर 'ceasefire' ट्रेंड कर रहा है. इस पर यूजर्स मजेदार मीम्स भी शेयर कर रहे हैं.कुछ लोग इसे बड़ी कूटनीतिक जीत बता रहे हैं, तो कुछ हल्के-फुल्के अंदाज में सवाल उठा रहे हैं कि ये अचानक से जंग बंद कैसे हो गई?.

सीजफायर तुरंत लागू माना जा रहा है, लेकिन मैदान में पूरी शांति की पुष्टि अभी नहीं हुई है.10 अप्रैल को इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान वार्ता होने वाली है.तेल की कीमतें तेजी से गिरी हैं, जबकि शेयर मार्केट में राहत दिखी है.इजरायल का रुख थोड़ा अलग है, इसलिए लेबनान में तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ.

पाकिस्तान ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई, शहबाज शरीफ की अपील और ट्रंप-मुनीर बातचीत के बाद ट्रंप ने धमकी से पीछे हटकर 2 हफ्ते का अस्थायी सीजफायर स्वीकार कर लिया. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement