scorecardresearch
 

कमाई 2.3 करोड़... फिर भी 5 चीजों पर पैसा खर्च नहीं करती ये महिला

2.3 करोड़ की सालाना कमाई के बावजूद एक भारतीय-अमेरिकी महिला ने बताया कि वह किन 5 चीजों पर पैसा खर्च नहीं करती. उनकी सोच स्मार्ट सेविंग और फाइनेंशियल समझदारी का बेहतरीन उदाहरण है.

Advertisement
X
शिवी रोज-रोज बाहर खाना खाने या कॉफी पीने पर भी पैसा खर्च नहीं करतीं. Photo: Instagram/ @shiveechauhan)
शिवी रोज-रोज बाहर खाना खाने या कॉफी पीने पर भी पैसा खर्च नहीं करतीं. Photo: Instagram/ @shiveechauhan)

आज के समय में जहां लोग ज्यादा कमाई होने पर खुलकर खर्च करने में विश्वास रखते हैं, वहीं एक भारतीय-अमेरिकी महिला ने अपनी सोच से सभी को चौंका दिया है. शिवी चौहान नाम की इस महिला ने बताया कि अच्छी खासी आय होने के बावजूद वह कुछ चीजों पर बिल्कुल भी पैसा खर्च नहीं करतीं. आपको बता दें कि शिवी चौहान अमेरिका के Federal Reserve Bank of San Francisco में सीनियर एग्जामिनर के पद पर काम करती हैं. वह पहले वॉल स्ट्रीट में भी काम कर चुकी हैं.

शिवी चौहान सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी, पैसे बचाने के तरीके और एक कामकाजी मां होने के अनुभव शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो में बताया कि उनकी और उनके पति की कुल सालाना कमाई 2.3 करोड़ रुपये (250,000 डॉलर) है. इसके बावजूद, वह कुछ चीजों पर पैसा खर्च करने से बचती हैं.

किन 5 चीजों पर खर्च नहीं करतीं?
1. महंगे डिजाइनर बैग

शिवी का कहना है कि एक से ज्यादा महंगे बैग खरीदना बेकार है. उनका सवाल है- आखिर इतनी महंगी चीज की जरूरत क्या है? उनका मानना है कि ऐसे बैग ज्यादातर अलमारी में ही पड़े रहते हैं और कम इस्तेमाल होते हैं.

2. नकली (फेक) सामान
वह नकली ब्रांडेड चीजें खरीदने से भी बचती हैं. उनका कहना है कि अगर आप पहले फेक खरीदते हैं और बाद में असली लेते हैं, तो आप दो बार पैसा खर्च कर रहे हैं. इसलिए वह साफ कहती हैं कि यह तरीका पैसे बचाने का नहीं, बल्कि खर्च बढ़ाने का है.

Advertisement

3. ब्यूटी सर्विसेज 
शिवी चौहान पार्लर में जाकर महंगी ब्यूटी सर्विसेज पर पैसा खर्च नहीं करतीं. वह घर पर ही एपिलेटर का इस्तेमाल करती हैं. पिछले 10 साल से वही तरीका अपनाती आ रही हैं, इससे उनका पैसा भी बचता है और समय भी.

4. फास्ट फैशन कपड़े
उन्होंने बताया कि वह पिछले 3 सालों से Zara, H&M या Forever 21 जैसे ब्रांड्स से कपड़े नहीं खरीदती. उनका कहना है कि इन कपड़ों की क्वालिटी अच्छी नहीं होती और एक-दो बार पहनने के बाद ही खराब हो जाते हैं. इसलिए वह कम लेकिन अच्छे और टिकाऊ कपड़े खरीदना पसंद करती हैं.

5. रोज बाहर खाना और कॉफी
शिवी रोज-रोज बाहर खाना खाने या कॉफी पीने पर भी पैसा खर्च नहीं करतीं.  वह कहती हैं कि बाहर खाना सिर्फ खास मौकों के लिए होना चाहिए. रोज का साधारण खाना घर पर ही बेहतर है. उन्हें घर का खाना पसंद है, क्योंकि वह हेल्दी होता है और उन्हें पता होता है कि वह क्या खा रही हैं. इसके साथ ही, रोज कॉफी न खरीदने से वह पर्यावरण की भी मदद करती हैं क्योंकि इससे कचरा कम होता है.

क्या है उनकी सोच?
शिवी चौहान खुद को आर्थिक रूप से जिम्मेदार व्यक्ति मानती हैं. उनका मानना है कि ज्यादा कमाई का मतलब बेवजह खर्च करना नहीं है. समझदारी से खर्च करना ही असली समझदारी है. शिवी चौहान की यह सोच लोगों को एक बड़ा संदेश देती है कि पैसा कमाना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है उसे समझदारी से खर्च करना. भले ही आपकी आय ज्यादा हो, लेकिन अगर आप सोच-समझकर खर्च करते हैं, तो आप बेहतर तरीके से अपनी फाइनेंसियल लाइफ को मैनेज कर सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement