सोशल मीडिया पर इंडिगो की एक फ्लाइट के कॉकपिट से शूट किया गया एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रात के अंधेरे में आकाश से भारत-पाकिस्तान का बॉर्डर दिखाई दे रहा है. पायलट की ओर से शेयर किए गए इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और लोग इसे दुर्लभ वीडियो बता रहे हैं. वीडियो इंडिगो के कैप्टन प्रदीप कृष्णन ने शेयर किया है, जिसमें आकाश से भारत-पाकिस्तान की सेना रोशनी में दिखाई दे रही है और चमकती हुई दिख रही है. वीडियो के व्यूज भी काफी स्पीड से बढ़ रहे हैं.
वीडियो में दिख रहा है कि कैप्टन कृष्णन प्लेन में अनाउंसमेंट सिस्टम के ज़रिए यात्रियों को संबोधित कर रहे हैं. वो कह रहे हैं, 'देवियों और सज्जनों, अगर आप विमान के बाहर देखें, तो आपको दुनिया की सबसे संवेदनशील और कड़ी सुरक्षा वाली सीमाओं में से एक, भारत और पाकिस्तान की सीमा की झलक मिल सकती है.'
वीडियो में रेडक्लिफ लाइन एकदम साफ दिख रही है और दिख रहा है कि बोर्डर पर लाइट जल रही हैं. आकाश से भारी सुरक्षा और फ्लडलाइटिंग आसानी से देखी जा सकती है. इसमें कुछ हिस्से साफ तो कुछ अंधेरे में दिखाई दे रहे हैं.
लोगों ने इसे देखकर कहा कि यह सीन बेहद अनोखा है क्योंकि ऊपर से देखने पर भारत-पाकिस्तान सीमा किसी जलती हुई दरार या चमकते निशान की तरह नजर आती है. यह तस्वीर आसमान से ली गई है, जिसमें सीमा रेखा रात के अंधेरे में एक चमकती हुई लाल रोशनी की लकीर जैसी दिखाई दे रही है. इस वीडियो पर 1.7 मिलियम से ज्यादा लाइक आ चुके हैं और 40 मिलियन से ज्यादा व्यू आ चुके हैं यानी वीडियो को 4 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
अब वीडियो पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने तो पूछा है कि बॉर्डर पर जो लाइटें जल रही हैं, उसके पैसे कौन भरता है. वहीं, एक यूजर ने लिखा कि ये काफी खुबसूरत लग रहा है. वहीं, एक यूजर ने लिखा कि ये एक परिवार में एक लाइन की जैसा है.