scorecardresearch
 

दुबई में चलाते हैं स्‍टोर, लॉटरी की टिकट से बने करोड़पति!

दुबई के रहने वाले आजेश की किस्‍मत कैसे पलट गई, आप यकीन नहीं करेंगे. जानें कैसे बने वे पल भर में करोड़पति...

Advertisement
X
आजेश
आजेश

किस्‍मत कब पलट जाए कोई नहीं कह सकता. ऐसा ही एक उदाहरण हैं आजेश. आजेश पलक झपकते ही करोड़पति बन गए हैं. दरअलस दुबई में एक दुकान चलाने वाले आजेश पद्मनाभन ने एक लॉटरी का टिकट खरीदा था. उन्‍होंने तब सोचा भी नहीं होगा कि वे इसे जीत लेंगे.


उनके आश्‍चर्य का ठिकाना ना रहा जब उन्‍हें पता चला कि वे दुबई ड्यूटी फ्री के लकी ड्रा में 10 लाख डॉलर जीत गए हैं. 10 लाख डॉलर यानी करीबन 6 करोड़ 70 लाख रुपए.

कैसे मिला ईनाम
दरअसल दुबई अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर एक ड्रॉ हो रहा था. उसमें ड्रॉ जीतने वाली टिकट संख्‍या थी 1584, जिसे आजेश ने खरीदा था. आजेश ने इसे ऑनलाइन खरीदा था.

भारतीय हैं आजेश
खलीज टाइम्‍स में छपी खबर के मुताबिक आजेश पद्मनाभन के दो बच्‍चे हैं. वह दुबई में स्‍टोर चलाता है. जीत के बाद उसने कहा, 'मेरी जीत के लिए दुबई ड्यूटी फ्री का शुक्रिया.'

Advertisement
Advertisement