scorecardresearch
 

दहेज मांगा तो दूल्हे को बनाया बंधक, देनी होगी जमीन भी

पंचायत की बैठक बुलाई गई और लड़की वालों ने लड़केवालों से चार बीघा जमीन दुल्हन के नाम करने को कहा.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक फोटो.
प्रतीकात्मक फोटो.

दहेज की मांग करना दूल्हे और उसके भाई के लिए उस समय परेशानी का कारण बन गया जब दुल्हन के परिवारवालों ने उन दोनों को बंधक बना लिया. हरियाणा के पलवल में पंचायत ने उन दोनों को सजा के तौर पर दुल्हन को जमीन का एक टुकड़ा देने को कहा है.

दुल्हन अभी तक अपने नए घर में नहीं गई है क्योंकि दुल्हे के परिवारवालों ने उसे जमीन नहीं दी है. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह घटना कल उस समय हुई जब राजस्थान के भरतपुर निवासी दूल्हे फरीद कुरैशी के परिवारवालों ने लड़की वालों से और दहेज की मांग की और उनके खिलाफ कुछ टिप्पणी भी की. इसके बाद गुस्साए हुए लड़कीवालों ने चार लोगों को एक कमरे में बंद कर दिया, जिसमें का भाई भी शामिल था.

चार बीघा जमीन दुल्हन के नाम करने को कहा

प्रवक्ता ने बताया कि इसके बाद पंचायत की बैठक बुलाई गई और लड़की वालों ने लड़केवालों से चार बीघा जमीन दुल्हन के नाम करने को कहा. साथ ही शर्त लगायी कि दोबारा ऐसा होने तक दुल्हन अपने ससुराल नहीं जाएगी.

रविवार का दिन होने के कारण सरकारी कार्यालय बंद था इसलिए कुरैशी से कहा गया कि वह के नाम जमीन कराने तक पंचायत के पास जमानत राशि के रूप में दस लाख रूपये जमा कराए. थाना प्रभारी गोविंद सिंह ने कहा कि दोनों ही तरफ के लोग बातचीत के जरिए मामले को सुलझा रहे हैं.

Advertisement
Advertisement