नोटबंदी के बाद से हर कोई अपनी नकदी रकम को खर्च करने में दस बार सोच रहा है. ऐसे में शादी वाले घर सबसे ज्यादा परेशान हैं. शादी के घर में हर काम के लिए नकदी की जरूरत होती है.
अब ऐसे में सबसे बड़ी समस्या है दुल्हन के मेकअप की जिसमे अच्छे खासे पैसे खर्च हो जाते हैं. लेकिन अगर आप अपने ब्यूटी पार्लर से अपना मेकअप EMI या लोन लेकर करवा लें तो इससे अच्छी और क्या होगी. जी हां अपने ब्यूटी लाउन्ज में ऐसी ही सर्विस शुरू की है ब्यूटीशियन भारती तनेजा ने. भारती के मुताबिक इस दौर में लोगों को सुविधाएं देना हमारा फर्ज है. इसीलिए हमने लोन फैसिलिटी शुरू की ताकि किसी भी को कोई कोम्प्रोमाइज करने की जरूरत न पड़े.
इस मौके पर भारती के कस्टमर्स को बहुत अच्छा महसूस हो रहा है और हर कोई अपने ब्यूटी सर्विसेज के खर्चे को लेकर थोडा रिलैक्स फील कर रहा है. यहां आम आदमी पार्टी की भी पहुंची और उन्होंने इस पहल की सरहना की.
इस सलून में आप अपनी किसी भी ब्यूटी सर्विस के भुगतान के लिए EMI का इस्तेमाल कर सकते हैं और ज्यादा से ज्यादा उसे 1 साल या 6 महीने में चुका सकते हैं. ऐसे में आपका काम भी पूरा हो जाएगा और आपको नकदी के एक साथ खर्च होने की चिंता भी नही करनी होगी.