प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंगलवार को कहा कि वामपंथी चरमवाद से आंतरिक सुरक्षा को पैदा चुनौती की एक चेतावनी है.
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति के सम्बोधन पर धन्यवाद प्रस्ताव के जवाब में राज्यसभा में कहा, ‘हाल में दो विदेशी नागरिकों का अपहरण, नक्सलवाद और वामपंथी चरमवाद द्वारा हमारी आंतरिक सुरक्षा के लिए पैदा हुई चुनौती की एक चेतावनी है.’
ज्ञात हो कि बोसुस्को पाओलो और क्लाउडिओ कोलैंजेलो दो भारतीयों- संतोष मोहराना और कार्तिक परीदा के साथ 12 मार्च को चार दिवसीय यात्रा पर कंधमाल गए थे.
नक्सलियों ने दावा किया है कि पर्यटकों को तब अगवा किया गया, जब उन्हें एक नाले के पास कुछ जनजातीय महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें उतारते पाया गया. उन्होंने रिहाई के बदले अन्य मांगों के साथ ही नक्सल विरोधी अभियान बंद करने की सरकार से मांग की है.