scorecardresearch
 

दूसरी अदालत भेजा गया सेना प्रमुख के खिलाफ मानहानि केस

सेनाध्यक्ष जनरल वी के सिंह और चार अन्य के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत की सुनवायी कर रही दिल्ली की एक अदालत ने उसे अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट (एसीएमएम) की अदालत को स्थानांतरित कर दिया.

Advertisement
X

सेनाध्यक्ष जनरल वी के सिंह और चार अन्य के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत की सुनवायी कर रही दिल्ली की एक अदालत ने उसे अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट (एसीएमएम) की अदालत को स्थानांतरित कर दिया.

मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट सुदेश कुमार को पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल तेजिंदर सिंह की याचिका पर आदेश देना था. उन्होंने मामले को आगे की सुनवायी के लिए एसीएमएम अमित बंसल को यह कहते हुए स्थानांतरित कर दिया कि ऐसा लगता है कि शिकायतकर्ता के वकील ने ‘अदालतों में विश्वास खो दिया है.’ मामले को अब एसीएमएम बंसल के समक्ष 7 मई को रखा जाएगा.

मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट को मानहानि मामले में आरोपी जनरल वी के सिंह और चार अन्य को सम्मन करने के लिए तेजिंदर सिंह की याचिका पर आदेश देना था. सेनाध्यक्ष के अलावा इस मामले में वाइस चीफ आफ आर्मी स्टाफ एस के सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल बी एस ठाकुर (डीजी एमआई), मेजर जनरल एस एल नरसिम्हन, लेफ्टिनेंट कर्नल हितेन साहनी आरोपी बनाये गए हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement