scorecardresearch
 

93 साल की उम्र में भी थिएटर में काम कर रही महिला, संघर्ष देख भावुक हुए लोग

सोशल मीडिया पर एक 93 साल की एक बुजुर्ग महिला की कहानी काफी वायरल हो रही है.  दरअसल, उस वीडियो में आप देख सकते हैं कि जिस उम्र में ज्यादातर लोग आराम की जिंदगी बिताते हैं, उस उम्र में वह महिला एक मूवी थिएटर में सफाई का काम कर रही हैं.  यह वीडियो लोगों को काफी भावुक कर रही है.

Advertisement
X
इस उम्र में भी उनका यह जज्बा आज दुनिया भर के लोगों को प्रेरित कर रहा है. ( Photo: ITG)
इस उम्र में भी उनका यह जज्बा आज दुनिया भर के लोगों को प्रेरित कर रहा है. ( Photo: ITG)

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आप देख सकते हैं कि एक 93 साल की महिला मूवी थियेटर में काम कर अपना गुजारा कर रही हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही फिल्म खत्म होती है, दर्शक हॉल से बाहर निकलते दिखते हैं. उसी वक्त महिला अपना काम शुरू कर देती हैं. वह वहां बिखरे कचरे को धीरे-धीरे समेटती है. वह खाली बोतलें और खाने के पैकेट इकट्ठा करती हैं, ताकि अगला शो समय पर शुरू हो सके. उम्र के इस पड़ाव पर उन्हें काम करते देख वहां इकट्टठे लोगों की आंखें नम हो जाती हैं. सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि महिला इस उम्र में भी किसी परिवार के देखभाल और परिवार का सहारा नहीं चाहिए. इस उम्र में भी उनका यह जज्बा आज दुनिया भर के लोगों को प्रेरित कर रहा है.

आत्मसम्मान के लिए महिला कर रही काम
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जिस उम्र में लोग चलने-फिरने में भी परेशानी महसूस करते हैं, उस उम्र में यह महिला रोजाना मेहनत कर रही हैं. उनके चेहरे पर उम्र की लकीरें जरूर दिखाई देती हैं, लेकिन उनके हौसले आज भी जवान नजर आते हैं. हालांकि उनकी जिंदगी आसान नहीं है, फिर भी उन्होंने परिस्थितियों के सामने हार नहीं मान रही,  उन्होंने मेहनत करना चुना और आत्मसम्मान के साथ अपना जीवन जीना जारी रखा. सोशल मीडिया पर जब लोगों ने उनकी कहानी और काम करते हुए वीडियो देखा, तो लाखों लोग भावुक हो गए.

कई लोगों ने कहा कि यह महिला मेहनत, आत्मनिर्भरता और हिम्मत की मिसाल हैं. कुछ लोगों ने यह भी लिखा कि आज की पीढ़ी को उनसे सीख लेनी चाहिए कि मुश्किल परिस्थितियों में भी हार नहीं माननी चाहिए. कई लोगों ने कहा- उनकी मेहनत देखकर कई लोगों की आंखें नम हो गईं। लोगों का कहना है कि जिस उम्र में उन्हें आराम और देखभाल की जरूरत है, उस उम्र में उनका काम करना एक तरफ भावुक करता है, तो दूसरी तरफ उनकी हिम्मत के लिए सम्मान भी पैदा करता है. 93 साल की इस महिला ने दुनिया को दिखा दिया कि मेहनत की कोई उम्र नहीं होती. उनका संघर्ष और जज्बा लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन गया है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement