शाहीन बाग में JNU के लापता छात्र नजीब अहमद की मां और रोहित वेमुला की मां ने भी तिरंगा फहराया.
शाहीन बाग में लगभग एक महीने से ज्यादा दिनों से महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं. इन महिलाओं ने CAA और NRC को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की है. प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने सरकार से CAA को वापस लेने की मांग की है.