scorecardresearch
 
Advertisement
ट्रेंडिंग

Kobe Bryant: बास्केटबॉल का जादूगर, कमाई अकूत संपत्ति

Kobe Bryant: बास्केटबॉल का जादूगर, 20 साल के करियर में कमाई अकूत संपत्ति
  • 1/9
महान बास्केटबॉल खिलाड़ी रहे कोबी ब्रायंट की अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई है. कोबी ब्रायंट जिस हेलिकॉप्टर में सवार थे, वह क्रैश हो गया. 41 वर्षीय कोबी ब्रायंट के साथ इस हेलिकॉप्टर में उनकी 13 वर्षीय बेटी भी सवार थी. (Photo: @kobebryant)
Kobe Bryant: बास्केटबॉल का जादूगर, 20 साल के करियर में कमाई अकूत संपत्ति
  • 2/9
कोबी ब्रायंट की गिनती बास्केटबॉल की दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में होती थी. उनके निधन से प्रशसंकों में भारी शोक की लहर है. उन्हें बास्केटबॉल का जादूगर भी कहा जाता था. उन्होंने रिकॉर्ड कमाई के साथ बास्केटबॉल से संन्यास लिया था.
Kobe Bryant: बास्केटबॉल का जादूगर, 20 साल के करियर में कमाई अकूत संपत्ति
  • 3/9
कोबी ब्रायंट ने एनबीए में 20 साल के अपने बास्केटबॉल क‌रियर के दौरान 5 हजार करोड़ रुपये से भी काफी अधिक की कमाई की थी. अपने करियर में उन्होंने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए.
Advertisement
Kobe Bryant: बास्केटबॉल का जादूगर, 20 साल के करियर में कमाई अकूत संपत्ति
  • 4/9
कोबी ब्रायंट नेशनल बास्केटबॉल असोसिएशन की ओर से खेलते रहे और 5 चैम्पियनशिप अपने नाम की. 18 बार उन्हें ऑल स्टार नामित किया गया.
Kobe Bryant: बास्केटबॉल का जादूगर, 20 साल के करियर में कमाई अकूत संपत्ति
  • 5/9
साल 2016 में एनबीए के तीसरे सबसे बड़े ऑल टाइम स्कोरर के तौर वे रिटायर हुए. कोबी ब्रायंट ने 2008 और 2012 ओलंपिक में यूएसए टीम के लिए दो स्वर्ण पदक भी जीते थे.
Kobe Bryant: बास्केटबॉल का जादूगर, 20 साल के करियर में कमाई अकूत संपत्ति
  • 6/9
एक रिपोर्ट के मुताबिक करियर के दौरान 2200 करोड़ रुपये तो उन्हें खेलने के लिए सैलेरी ही मिली. वहीं 2500 करोड़ रुपये उन्होंने विज्ञापनों के जरिए कमाए थे.
Kobe Bryant: बास्केटबॉल का जादूगर, 20 साल के करियर में कमाई अकूत संपत्ति
  • 7/9
गार्जियन टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक रिटायर होने के बाद उन्होंने मीडिया में कदम रखा. साल 2018 में उन्हें डियर बास्केटबॉल नाम सी शॉर्ट फिल्म के लिए ऑस्कर पुरस्कार भी मिला. जब उन्होंने रिटायरमेंट की राह चुनी थी, तब उन्होंने एक कविता लिखी थी. यह फिल्म उसी बारे में है.
Kobe Bryant: बास्केटबॉल का जादूगर, 20 साल के करियर में कमाई अकूत संपत्ति
  • 8/9
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोबी ब्रायंट के निधन पर शोक व्यक्त किया है. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दुनिया के महानतम बास्केटबॉल खिलाड़ी होने के बाद भी वे अपने जीवन की शुरुआत कर रहे थे. वे अपने परिवार से बेहद प्यार करते थे. वह भविष्य के लिए आशावान थे. उनकी बेटी गियाना की मौत इस घटना को और ज्यादा दुखद बना देती है.
Kobe Bryant: बास्केटबॉल का जादूगर, 20 साल के करियर में कमाई अकूत संपत्ति
  • 9/9
(All Photos: Twitter-kobebryant)
Advertisement
Advertisement
Advertisement