scorecardresearch
 
Advertisement
ट्रेंडिंग

ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत पर कहीं मना जश्न, कहीं मातम, तस्वीरों में देखें

ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की हत्या
  • 1/11

अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली ख़ामेनेई की हत्या के बाद दुनिया भर में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कई जगह लोग उनकी मौत पर मातम मनाते दिखाई दिए, जबकि कुछ स्थानों पर विरोध प्रदर्शन भी भड़के.

(Photo:Reuter)

अमेरिका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
  • 2/11

 ये तस्वीर इस्तांबुल की है. 1 मार्च 2026 को प्रदर्शनकारी ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के तस्वीर पकड़े हुए लोग दिखे. अमेरिका और इज़रायल द्वारा ईरान पर किए गए हमले और सुप्रीम लीडर की हत्या के खिलाफ इजरायल दूतावास के बाहर इकट्ठा हुए.

(Photo:AFP)
 

ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की हत्या
  • 3/11

 ये तस्वीर जम्मू की एक मस्जिद की है. अली खामेनेई की अमेरिका–इजरायल हमले में हत्या के बाद उनकी रूह की शांति के लिए दुआ करते हुए लोग दिखे. 

(Photo:PTI)

Advertisement
ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की हत्या
  • 4/11

ईरान के कई शहरों जैसे तेहरान, जल्द, मशहद और शिराज में हजारों सरकारी समर्थक सड़कों पर उतरे. उन्होंने काले कपड़े पहने, रोते हुए खामेनेई के पोस्टर लिए और 'अमेरिका मुर्दाबाद' के नारे लगाए.
(ये तस्वीर जम्मू -कश्मीर की है) 

(Photo:PTI)

ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की हत्या
  • 5/11


ये तस्वीर न्यूयॉर्क की है. जहां लोग हाथों में पोस्टर लेकर डोनाल्ड ट्रंप का धन्यवाद करते दिखे. ईरान के पूर्व शाह के निर्वासित बेटे रजा पहलवी के समर्थन में नारे लगाए.

(Photo:AP)

ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की हत्या
  • 6/11

 ये तस्वीर हैदराबाद की है. ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की अमेरिका–इजरायल के संयुक्त हमले में हुई हत्या के विरोध में प्रदर्शन करते हुए देखे गए. लोग उनकी  तस्वीर पकड़े नजर आए.

(Photo:PTI)

ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की हत्या
  • 7/11

ईरानी प्रवासियों ने लंदन, लॉस एंजिल्स, मेलबर्न और अन्य शहरों में बड़े जुलूस निकाले. उन्होंने प्री-1979 ईरानी झंडे लहराए, शाह के गाने गाए और ट्रंप व नेतन्याहू का शुक्रिया अदा किया. कई जगहों पर 'खामेनेई मरा' और 'ईरान आजाद' के नारे गूंजे.

(Photo:AP)

ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की हत्या
  • 8/11

इजरायल और अमेरिका में कुछ समूहों ने खामेनेई की मौत को 'न्याय' बताया. ट्रंप ने इसे 'इतिहास का सबसे बुरा व्यक्ति मरा' कहकर जश्न मनाया. ईरानी डायस्पोरा और कुछ पश्चिमी शहरों में खुशी के माहौल में 'फ्री ईरान' के नारे लगे.

(Photo:AFP)

ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की हत्या
  • 9/11

अंजुमन-ए-हैदरी के सदस्य ईरान के सुप्रीम लीडर अली ख़ामेनेई की अमेरिका–इजरायल के संयुक्त हमले में हुई हत्या के विरोध में करबला जोर बाग, नई दिल्ली में मोमबत्ती मार्च निकालते हुए.

(Photo:PTI)

Advertisement
ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की हत्या
  • 10/11

ये तस्वीर दिल्ली की है. पाकिस्तान के कराची, स्कार्डू और अन्य शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए. प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर मार्च किया, संयुक्त राष्ट्र कार्यालय में आग लगाई और पुलिस से झड़प में कम से कम 23 लोग मारे गए.

ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की हत्या
  • 11/11

ईरान में सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद देशभर में शोक जुलूस निकाले गए. तेहरान, मशहद और कुम में मस्जिदों के बाहर भारी भीड़ जुटी. लोग काले झंडे और पोस्टर लेकर मातम मनाते दिखे. कई शहरों में दुआ और कुरानखानी आयोजित की गई. (ये तस्वीर जम्मू-कश्मीर की है)

(Photo:PTI)
 

Advertisement
Advertisement