scorecardresearch
 
Advertisement
ट्रेंडिंग

राजपथ पर दिखा सेना का अदम्य साहस, जानें परेड में क्या रहा खास

राजपथ पर दिखा सेना का अदम्य साहस, जानें इस बार की परेड में क्या रहा खास
  • 1/12
उत्तर से लेकर दक्षिण तक, पूरब से लेकर पश्चिम तक गणतंत्र दिवस की धूम है. एक बार फिर पूरी दुनिया  राजपथ से हिंदुस्तान की ताकत और संस्कृति देख रही है. क्या खास है इस परेड में, पिछले साल से कैसे अलग यह समारोह, देखिए इसकी झलक....
राजपथ पर दिखा सेना का अदम्य साहस, जानें इस बार की परेड में क्या रहा खास
  • 2/12
दरअसल, एक ऐसा त्योहार जो किसी धर्म, जाति या क्षेत्र से जुड़ा नहीं है. बल्कि जिसे पूरा हिंदुस्तान मिलकर मनाता है, भारत की एकता और अखंडता का प्रतीक, जहां दुनिया हिंदुस्तान की ताकत देखती है.
राजपथ पर दिखा सेना का अदम्य साहस, जानें इस बार की परेड में क्या रहा खास
  • 3/12
इस बार गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि ब्राजील के राष्ट्रपति जैर बोल्सनारो हैं. गणतंत्र दिवस के मौके पर तीसरी बार ब्राजील के राष्ट्राध्यक्ष मुख्य अतिथि के तौर पर आए हैं. इससे पहले 1996 और 2004 में भी ब्राजील के राष्ट्रपति भारतीय गणतंत्र दिवस में बतौर मुख्य अथिति शिरकत कर चुके हैं.
Advertisement
राजपथ पर दिखा सेना का अदम्य साहस, जानें इस बार की परेड में क्या रहा खास
  • 4/12
गणतंत्र दिवस के समारोह में इस बार नरेंद्र मोदी ने पिछले साल तैयार नेशनल वॉर मेमोरियल जाकर जवानों को श्रद्धांजलि दी. नेशनल वॉर मेमोरियल में अब तक हुए युद्ध में देश के नाम पर जान न्यौछावर करने वाले शहीद जवानों के नाम लिखे हुए हैं. ये पहला मौका होगा जब शहीदों को श्रद्धांजलि अमर जवान ज्योति की बजाय नेशनल वॉर मेमोरियल में दी है.
राजपथ पर दिखा सेना का अदम्य साहस, जानें इस बार की परेड में क्या रहा खास
  • 5/12
1973 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इंडिया गेट पर स्थित अमर जवान ज्योति पर सैनिकों को श्रद्धांजलि देने की परंपरा शुरू की थी, जो पिछले साल तक चली आ रही थी. अमर जवान ज्योति 1971 में पाकिस्तान से युद्ध में शहीद जवानों के लिए तैयार की गई थी.
राजपथ पर दिखा सेना का अदम्य साहस, जानें इस बार की परेड में क्या रहा खास
  • 6/12
राजपथ पर भारतीय सेना का T-90 भीष्म टैंक को पेश किया गया. इस टैंक के कमांडर रहे कैप्टन सन्नी चहर. इसके अलावा के-9 वज्र-टी टैंक की भी नुमाइश की
राजपथ पर दिखा सेना का अदम्य साहस, जानें इस बार की परेड में क्या रहा खास
  • 7/12
देश में बनी तोप धनुष को भी पहली बार दुनिया के सामने दिखाई गईं. पिछले हफ्ते इन तोप का पहला बैच सेना में शामिल हो गया था. 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड में सीआरपीएफ की महिला बाइकर्स शुरुआत की और डेयरडेविल स्टंट से सबको हैरत में डाल दिया.
राजपथ पर दिखा सेना का अदम्य साहस, जानें इस बार की परेड में क्या रहा खास
  • 8/12
राजपथ पर ऐसा पहली बार हुआ जब महिला बाइकर्स परेड में स्टंट करते हुए नजर आईं. 65 सदस्यों की ये टीम 350cc रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल पर अपने कलाबाजी कौशल से सबको चौंका दिया.
राजपथ पर दिखा सेना का अदम्य साहस, जानें इस बार की परेड में क्या रहा खास
  • 9/12
राजपथ पर भारतीय सेना की पैराशूट रेजिमेंट की टुकड़ी ने सबका मन मोह लिया है. वहीं राजपथ पर नेवी ने बोइंग पी8I लॉन्ग रेंज मेरीटाइम पट्रोल एयरक्राफ्ट और कोलकाता क्लास डिस्ट्रायर को पेश किया है.
Advertisement
राजपथ पर दिखा सेना का अदम्य साहस, जानें इस बार की परेड में क्या रहा खास
  • 10/12
इस बार नए हथियार भी गणतंतत्र दिवस की परेड में नजर आए. वायुसेना में हाल में शामिल किए गए लड़ाकू हेलिकॉप्टर अपाचे और परिवहन हेलीकॉप्टर चिनूक 26 जनवरी के मौके पर फ्लाईपास्ट में पहली बार नजर आए.
राजपथ पर दिखा सेना का अदम्य साहस, जानें इस बार की परेड में क्या रहा खास
  • 11/12
राजपथ पर राज्य की झाकियां भी प्रस्तुत गईं. छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित देश के नया राज्यों की झाकियों ने अपनी सांस्कृतिक पहचान से लोगों का मन मोह लिया. यूपी की झांकी में बाराबंकी की झलक देखने को मिली.
राजपथ पर दिखा सेना का अदम्य साहस, जानें इस बार की परेड में क्या रहा खास
  • 12/12
इसके अलावा भारत की जल थल और वायु सेना ने भी अपना दम दिखाया, दिल्ली के इंडिया गेट पर 22 कमाल की झांकियां निकाली गईं. 90 मिनट की खास गणतंत्र दिवस परेड में हिंदुस्तान की ताकत के साथ संस्कृति और सभ्यता की झलक देखने को मिली.
Advertisement
Advertisement