scorecardresearch
 
Advertisement
ट्रेंडिंग

कोरोना से इटली में क्यों मर रहे हैं सबसे ज्यादा लोग, हैरान कर देगी वजह

कोरोना से इटली में क्यों मर रहे हैं सबसे ज्यादा लोग, हैरान कर देगी वजह
  • 1/11
दुनियाभर में चीन से कोरोना वायरस फैला. उसकी वजह से पूरी दुनिया में लाखों लोग इस वायरस से संक्रमित हैं. लेकिन अब कोरोना का सबसे बड़ा खतरा इटली पर मंडरा रहा है. इटली में इस समय 10,149 लोग वायरस से संक्रमित हैं. यहां 631 लोग मारे गए हैं. यानी चीन के बाद दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा संक्रमित और सबसे ज्यादा मौतें. इटली की सड़कें, मॉल, रेस्टोरेंट सब खाली पड़े हैं. इंसानों की जगह कबूतर घूमते दिख रहे हैं. (फोटोः रायटर्स)
कोरोना से इटली में क्यों मर रहे हैं सबसे ज्यादा लोग, हैरान कर देगी वजह
  • 2/11
दुनियाभर में अभी 117,751 लोग संक्रमित हैं. जबकि, इस वायरस से 4292 लोगों की मौत हो चुकी है. यानी कोरोना की वजह से कुल संक्रमित लोगों में से 3.64 फीसदी लोग मारे गए हैं. जबकि, इटली में यह दोगुना है. (फोटोः रायटर्स)
कोरोना से इटली में क्यों मर रहे हैं सबसे ज्यादा लोग, हैरान कर देगी वजह
  • 3/11
इटली में 10,149 लोग संक्रमित हैं. जबकि यहां 631 लोगों की मौत हुई है. यानी कुल संक्रमित लोगों में से 6.21 फीसदी लोगों की मौत हुई है. (फोटोः रायटर्स)
Advertisement
कोरोना से इटली में क्यों मर रहे हैं सबसे ज्यादा लोग, हैरान कर देगी वजह
  • 4/11
वहीं, चीन में 80,778 लोग संक्रमित हैं. 3158 लोगों की मौत हुई है. यानी कुल संक्रमित लोगों में से 3.90 फीसदी लोगों की मौत हुई है. इटली में कोरोना की वजह से मृत्यु दर चीन से भी करीब दोगुना है. (फोटोः रायटर्स)
कोरोना से इटली में क्यों मर रहे हैं सबसे ज्यादा लोग, हैरान कर देगी वजह
  • 5/11
द न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक कोरोना से मरने की एक वजह इटली की बुजुर्ग आबादी भी है. इस देश में यूरोप के बाकी देशों की तुलना में बुजुर्ग ज्यादा हैं. यहां की आबादी का 23 फीसदी हिस्सा बुजुर्ग है. (फोटोः रायटर्स)
कोरोना से इटली में क्यों मर रहे हैं सबसे ज्यादा लोग, हैरान कर देगी वजह
  • 6/11
इटली में कोरोना से मरने वालों में ज्यादा लोग 80 से 90 साल के बीच हैं. बुजुर्ग लोगों के लिए यह वायरस बेहद खतरनाक साबित हो रहा है क्योंकि इनके शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है. (फोटोः रायटर्स)
कोरोना से इटली में क्यों मर रहे हैं सबसे ज्यादा लोग, हैरान कर देगी वजह
  • 7/11
मिशिगन यूनिवर्सिटी के महामारी विषय के प्रोफेसर ऑब्री गॉर्डन ने कहा कि किसी भी महामारी का ताल्लुक उस देश की आबादी की उम्र से सीधा होता है. जो भी कमजोर होगा वह बीमारी की चपेट में आएगा. (फोटोः रायटर्स)
कोरोना से इटली में क्यों मर रहे हैं सबसे ज्यादा लोग, हैरान कर देगी वजह
  • 8/11
इटली के बुजुर्गों में डायबिटीज, कमजोर इम्यून सिस्टम आदि की समस्या बहुत ज्यादा है. इसलिए ये लोग कोरोना वायरस से लड़ नहीं पा रहे हैं. (फोटोः रायटर्स)
कोरोना से इटली में क्यों मर रहे हैं सबसे ज्यादा लोग, हैरान कर देगी वजह
  • 9/11
प्रो. ऑब्री गॉर्डन ने बताया कि दूसरा बड़ा कारण यह भी हो सकता है कि एक छोटे से इलाके में कितने लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. अगर छोटे से इलाके में ज्यादा लोग संक्रमित हो जाते हैं तो चिकित्सा व्यवस्था चरमरा जाती है. (फोटोः रायटर्स)
Advertisement
कोरोना से इटली में क्यों मर रहे हैं सबसे ज्यादा लोग, हैरान कर देगी वजह
  • 10/11
वुहान में कोरोना वायरस की वजह से मरने वालों का दर 5.8 फीसदी था. जबकि इटली में यह बढ़कर 6.21 फीसदी हो गया है. यह देश एक बड़े खतरे की ओर बढ़ रहा है. (फोटोः रायटर्स)
कोरोना से इटली में क्यों मर रहे हैं सबसे ज्यादा लोग, हैरान कर देगी वजह
  • 11/11
तीसरी सबसे बड़ी वजह ये है कि इटली ने कोविड 19 से पीड़ित लोगों की सही संख्या का अनुमान लगाने में देर कर दी. क्योंकि इस देश के बहुत से लोग कोरोनावायरस के बीमार तो हैं लेकिन असर इतना कम है उन्हें पता नहीं पा रहा है. (फोटोः रायटर्स)
Advertisement
Advertisement