scorecardresearch
 
Advertisement
ट्रेंडिंग

कोरोना संकट के बीच बढ़ी तलाक लेने वाले कपल्स की संख्या

कोरोना संकट के बीच बढ़ी तलाक लेने वाले कपल्स की संख्या
  • 1/6
कोरोना वायरस इफेक्ट के तौर पर चीन में डायवोर्स केस में बढ़ोतरी देखी जा रही है. डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के मैरेज रजिस्ट्री दफ्तर का मानना है कि ऐसा इसलिए हो रहा है कि कोरोना वायरस की वजह से कपल घर में अधिक वक्त संग बिता रहे हैं.
कोरोना संकट के बीच बढ़ी तलाक लेने वाले कपल्स की संख्या
  • 2/6
बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए चीन ने देश के कई इलाकों में लॉक डाउन का ऐलान किया था. लाखों लोगों को करीब महीने भर घर में बंद रहना पड़ा.  सिर्फ आपातकालीन या बेहद जरूरी होने पर ही लोगों को घर से बाहर जाने की अनुमति मिली.
कोरोना संकट के बीच बढ़ी तलाक लेने वाले कपल्स की संख्या
  • 3/6
चीन के सिचुआन प्रोविन्स के एक मैरेज रजिस्ट्री दफ्तर के अधिकारी लु शिजुन ने कहा कि 24 फरवरी के बाद से 300 कपल डायवोर्स के लिए अप्वाइंटमेंट ले चुके हैं.
Advertisement
कोरोना संकट के बीच बढ़ी तलाक लेने वाले कपल्स की संख्या
  • 4/6
स्थानीय मीडिया से बात करते हुए शिजुन ने कहा कि बीते वक्त से कहीं अधिक डायवोर्स के मामले सामने आए हैं. उन्होंने कहा- जवान लोग काफी वक्त घर पर बिता रहे हैं. मामूली सी बात पर कपल के बीच भयंकर बहस हो रही है और फिर वे डायवोर्स के लिए आ रहे हैं.
कोरोना संकट के बीच बढ़ी तलाक लेने वाले कपल्स की संख्या
  • 5/6
शांझी प्रोविन्स के मैरेज रजिस्ट्रेशन दफ्तर में भी डायवोर्स के लिए अप्वाइंटमेंट लेने वाले लोगों में बढ़ोतरी देखी गई है. हालांकि, करीब एक महीने के लिए दफ्तर बंद होना भी बढ़ोतरी के पीछे एक वजह हो सकता है.
कोरोना संकट के बीच बढ़ी तलाक लेने वाले कपल्स की संख्या
  • 6/6
ग्लोबल टाइम्स को एक अधिकारी ने बताया कि एक दफ्तर में तो एक ही दिन 14 मामले आए. फुझोऊ में अधिकारियों ने बड़ी संख्या में आवेदन मिलने के बाद एक दिन में डायवोर्स अप्वाइंटमेंट देने की सीमा 10 कर दी.
Advertisement
Advertisement